नसीरुद्दीन शाह
- फोटो : सोशल मीडिया
नसीरुद्दीन शाह, अलीगढ़ विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन करने के बाद, दिल्ली में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में शामिल हो गए थे, जहां उनकी मुलाकात ओम पुरी से हुई थी। ओम पुरी उनके बहुत अच्छे दोस्त बने और उन्होंने ही नसीरुद्दीन की अंतरात्मा वापस लाने में मदद की। अभिनेता ने साझा किया, 'मैं एनएसडी में अकड़ के साथ आया था। मैं अलीगढ़ विश्वविद्यालय से था, जहां मैं स्टेज का हीरो था, लड़कियां मुझे और मेरी इस तरह की सभी चीजों को जानती थीं। लेकिन जब हम दोनों एनएसडी खत्म कर रहे थे, तो यह अचानक मुझे भारी हथौड़े की तरह लगने लगा था, ओम तीन साल में कितना बड़ा हो गया था, और मैं कहां था?'