हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह अक्सर अपने किसी न किसी बयान को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। अक्सर वह फिल्मों के बारे में अपने विचार साझा करते हैं। अब उन्होंने साउथ के फिल्म निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म 'पुष्पा' और 'आरआरआर' के बारे में अपनी राय सामने रखी है। नसीरुद्दीन ने खुलासा किया कि उन्होंने एसएस राजामौली की 'आरआरआर' और अल्लू अर्जुन स्टारर 'पुष्पा' देखने की कोशिश की, लेकिन नहीं देख सके।