नसीरुद्दीन शाह
नहीं थम रहा विवाद
बता दें कि नुपुर शर्मा द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर की गई टिप्पणी पर विवाद थम नहीं रहा है। इस टिप्पणी पर देश के विपक्षी नेताओं से लेकर कई खाड़ी देश तक निंदा कर चुके हैं। हाल ही में नसीरुद्दीन शाह ने कहा है, 'वह (नुपुर शर्मा) फ्रिंज एलिमेंट नहीं, बल्कि भाजपा की प्रवक्ता थीं। इस तरह के बयान पाकिस्तान, बांग्लादेश में दिए जाते हैं। नुपुर शर्मा ने कहा कि हिंदू देवी देवताओं पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी की वजह से वह यह बात कह गईं, मुझे कोई ऐसा वीडियो या रिकॉर्डिंग दिखा दें, जिसमें इस तरह की बात कही गई हो।' बता दें कि इस टिप्पणी के बाद भाजपा ने रविवार को अपनी राष्ट्रीय प्रवक्ता नुपुर शर्मा को निलंबित कर दिया था।