फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉब लिंचिंग पर बयान देकर बुरे फंसे नसीरुद्दीन शाह, विरोध के बाद करना पड़ा कार्यक्रम रद्द

विज्ञापन
1 of 5
Naseeruddin Shah
अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने हाल ही में भीड़ द्वारा की गई हिंसा का परोक्ष हवाला देते हुए कहा था कि एक गाय की मौत को एक पुलिस अधिकारी की हत्या से ज्यादा तवज्जो दी जा रही है। उनके इस बयान के लिए लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। मॉब लिंचिंग पर अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के हालिया बयान पर दक्षिणपंथियों के विरोध के बाद अजमेर साहित्य महोत्सव के आयोजकों ने एक कार्यक्रम को रद्द कर दिया है जिसे अभिनेता संबोधित करने वाले थे।
विज्ञापन

2 of 5
नसीरुद्दीन शाह
अभिनेता को यहां तीन दिन तक चलने वाले महोत्सव के पांचवे सत्र में एक कार्यक्रम को संबोधित करना था। कार्यक्रम के पहले अनेक दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम स्थल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। एक प्रदर्शनकारी ने नसीरुद्दीन शाह के पोस्टर पर स्याही भी फेंक दी। महोत्सव के संयोजक रास बिहारी गौर ने कहा, 'शाह को कार्यक्रम का उद्घाटन करना था लेकिन उनके बयान के बाद कुछ स्थानीय लोगों के विरोध के चलते वह आ नहीं सके।' शाह शुरुआती सत्र में अपनी पुस्तक का विमोचन भी करने वाले थे। लेकिन विरोध के चलते इसे रद्द कर दिया गया। कार्यक्रम शुक्रवार को शुरू हुआ और रविवार को समाप्त होगा।
विज्ञापन

3 of 5
Naseeruddin Shah
इससे पहले दिन में शाह सेंट एनसेल्म्स सीनियर सेकंडरी स्कूल पहुंचे जहां उनसे पत्रकारों ने उनके बयान के बाद हो रही आलोचनाओं के बारे में प्रश्न किया। इस पर शाह ने कहा, 'जो मैंने पहले कहा वह एक चिंतित भारतीय के तौर पर कहा था। मैं यह पहले भी कह चुका हूं। इस बार मैंने ऐसा क्या कहा कि मुझे गद्दार कहा जा रहा है। यह बेहद अजीब है?' 

4 of 5
Naseeruddin Shah - फोटो : ani
गौरतलब है कि अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने हाल ही में भीड़ द्वारा की गई हिंसा का परोक्ष हवाला देते हुए कहा था कि एक गाय की मौत को एक पुलिस अधिकारी की हत्या से ज्यादा तवज्जो दी जा रही है। उनके इस बयान के लिए लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। अभिनेता का कहना है कि 'जहर पहले ही फैल चुका है' और अब इसे रोक पाना मुश्किल होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
naseeruddin shah
शाह ने कहा था, 'इस जिन्न को वापस बोतल में बंद करना मुश्किल होगा। जो कानून को अपने हाथों में ले रहे हैं, उन्हें खुली छूट दे दे गई है। कई क्षेत्रों में हम यह देख रहे हैं कि एक गाय की मौत एक पुलिस अधिकारी की हत्या से ज्यादा अहम है।' लोग दिग्गज अभिनेता के इस बयान से खफा नजर आए और उन्होंने नसीर को इसके लिए ट्रोल करना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें