बॉलीवुड अभिनेता नसीरुद्दीन शाह इन दिनों 'द केरल स्टोरी' पर दिए अपने बयान को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अभिनेता अपने बयानों के कारण अक्सर चर्चा में रहते हैं। नसीरुद्दीन ने दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार के बारे में भी कई बयान दिए थे। अब उन्होंने दिवंगत अभिनेता पर की गईं अपनी अप्रिय टिप्पणियों का बचाव करते हुए कहा कि आज भी वह अपनी बात पर कायम हैं। साथ ही उन्होंने उस किस्से को याद किया, जब दिलीप कुमार ने उन्हें घर वापस जाने की सलाह दी थी, जब वह अभिनय की दुनिया में आए थे।