फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मैं किसी भी निर्देशक के साथ नहीं सोई, इसलिए...' नर्गिस फाखरी ने खोले बॉलीवुड के कई राज

Tue, 03 Dec 2019 02:56 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
nargis - फोटो : social media
अभिनेत्री नर्गिस फाखरी ने फिल्म 'रॉकस्टार' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी । इस फिल्म का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया था । ये फिल्म हिट रही थी और नर्गिस के काम को भी सराहा गया था । हाल ही में एक पूर्व पोर्न स्टार के साथ बातचीत करते हुए नर्गिस ने बॉलीवुड के अपने अनुभवों के बारे में बताया । 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
नर्गिस फाखरी
पोर्नस्टार रह चुकीं ब्रिटनी 'eXXXamin'नाम का एक इंटरनेशनल पॉडकास्ट चलाती हैं । यहीं पर नर्गिस ने इंटरव्यू में बताया कि कई निर्देशकों ने उनसे शारीरिक संबंध बनाने की बात कही थी, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया । इस वजह से उनके हाथ से कई बड़े प्रोजेक्ट्स भी निकल गए । 
विज्ञापन

3 of 6
नर्गिस फाखरी
इस इंटरव्यू में ब्रिटनी ने नर्गिस से पूछा, 'मेरी जिंदगी में मैंने कोई सीमाएं नहीं बांधी थीं । मैं जानती थी कि मुझे क्या चाहिए और उसके लिए मुझे क्या करना है और इसी वजह से मैं पोर्न इंडस्ट्री में पहुंच गई । लेकिन ऐसी क्या सीमाएं हैं जो आपने अपने लिए बांधी कि आप अपने नैतिक मूल्यों से न भटकें ।'

4 of 6
नर्गिस फखरी
इस सवाल के जवाब पर नर्गिस ने कहा, 'शायद यह मुझे मेरी मां से मिले हैं, लेकिन उन्होंने इसे सही तरीके से नहीं किया । बल्कि उन्होंने आदमियों, सेक्स और रिश्तों को लेकर मुझे काफी डरा दिया था । शायद कुछ हद तक मेरे नैतिक मूल्य मुझे उनसे मिले। मैं उन इंसानों में से हूं जो लोगों की गलतियों से सीखती हूं।'
 
विज्ञापन

5 of 6
nargis fakhri
'मैं फेम की भूखी नहीं थी इसलिए मैंने कुछ चीजें कभी नहीं की । जैसे न्यूड फोटोशूट करवाना या किसी निर्देशक के साथ सोना । ये सब मैंने कभी नहीं किया। इस वजह से मेरे हाथ से कई बड़ी फिल्में निकल गईं । मैं इससे काफी परेशान भी हो गई थी लेकिन मैंने अपने नैतिक मूल्यों को दांव पर लगा कोई काम नहीं किया ।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
nargis fakhri
ब्रिटनी ने नर्गिस से पूछा, 'हाल ही में मीटू मूवमेंट हुआ, जिसमें कई कहानियां सामने आईं । आपने ऐसे ऑफर ठुकरा दिए तो आपको खुद में और उन लड़कियों में क्या अंतर लगता है?' इसके जवाब में नर्गिस ने कहा, 'मैंने अपने काम को बहुत ज्यादा बड़ा नहीं बनने दिया । मेरे लिए मेरा काम मजे के लिए था । हां, इससे मुझे पैसा मिलता था लेकिन ये ही सब कुछ नहीं था ।'

 

ये फिल्में बयां करती हैं 'भोपाल गैस त्रासदी' का दर्द, याद आ जाएगा 35 साल पुराना खौफनाक मंजर

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें