फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणबीर कपूर की हीरोइन का खुलासा, हो गई थी ऐसी हालत मां ने मैसेज कर पूछा- 'क्या तुम जिंदा हो?'

Mon, 04 Feb 2019 11:19 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
rockstar - फोटो : file photo
नरगिस फाखरी की पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाईं। मॉडल से एक्टर बनीं नरगिस ने साल 2011 में फिल्म रॉकस्टार से डेब्यू किया था। इम्तियाज अली की इस फिल्म में उनके अपोजिट रणबीर कपूर थे। पिछले साल राजकुमार राव के साथ नरगिस की फिल्म 5 वेडिंग्स रिलीज हुई थी। 5 वेडिंग्स से पहले साल 2016 में उन्होंने कुल 5 फिल्में कीं लेकिन बॉक्स ऑफिस पर सभी फिल्में फ्लॉप साबित हुईं। एक वक्त ऐसा था जब नरगिस लगातार काम कर रही थीं। एक इवेंट में पहुंचीं नरगिस ने खुलासा किया कि काम के दबाव की वजह से उनकी हालत क्या हो गई थी।
विज्ञापन

2 of 5
nargis fakhri - फोटो : amar ujala
एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए नरगिस ने कहा कि 'जब मैं लोगों से कहती थी कि मैं 6 महीने के ब्रेक पर जा रही हूं तो लोग घबरा जाते थे। मैंने उनसे कहा कि मैंने इस बीच बहुत कुछ खोया है। आपको अपने सपनों को पूरा करने के लिए कुछ चीजें छोड़नी पड़ती हैं।'
विज्ञापन

3 of 5
nargis fakhri - फोटो : file photo
नरगिस ने आगे बताया कि 'मैं अपने काम से खुश हूं। मुझे फिल्में करना पसंद हैं लेकिन बीते कुछ साल में मुझे ऐसा लगा कि काम की वजह से मैं अपने दोस्तों और परिवार से दूर हो गई हूं। मैंने अपनी मां को 3 साल नहीं देखा। खुशियां रिश्तों से ही होती हैं जो आपके आस-पास लोग रहते हैं। अगर आपको उन सबका सपोर्ट नहीं मिलता है तो ये आपके स्वास्थ्य पर भी बुरा असर डालता है। मैंने सीखा कि कैसे काम और परिवार को बैलेंस किया जाए।'

4 of 5
nargis fakhri - फोटो : file photo
39 वर्षीय नरगिस फाखरी ने बताया कि 'फिल्म इंडस्ट्री एक ऐसी जॉब है जहां आपको इमोशनल होना पड़ता है। एक जिंदगी के साथ हम दूसरी जिंदगी भी जीते हैं। मुझे यहां ज्यादा मेहनत करने की जरुरत भी थी। भाषा मेरे काम में रुकावट की तरह थी। इसे सीखने के लिए मैंने एक ट्यूटर रखा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
nargis fakhri - फोटो : file photo
नरगिस ने आगे कहा कि 'मैं काम में इतना बिजी थी कि मेरी मां मुझे मेल करती थीं कि क्या मैं जिंदा हूं। मेरे लिए काम की काफी अहमियत है लेकिन जिंदगी और रिश्ते भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं। एक्टिंग ही मेरे लिए सबकुछ नहीं है।' वर्कफ्रंट की बात करें तो नरगिस 8 फरवरी को रिलीज होने वाली फिल्म अमावस में नजर आएंगी। हॉरर-थ्रिलर इस फिल्म को भूषण पटेल ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में नरगिस के साथ सचिन जोशी मुख्य भूमिका में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें