फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरगिस की पुण्यतिथि और सलमान के नाम पर फर्जीवाड़ा सहित ये हैं मनोरंजन की बड़ी खबरें

Fri, 03 May 2019 11:45 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Nargis, Salman Khan - फोटो : social media
बॉलीवुड वेटरन एक्ट्रेस नरगिस दत्त की आज पुण्यतिथि है। नरगिस दत्त का निधन 2 मई 1981 को मुंबई में हुआ था। नरगिस ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत की थी जिसमें उनके रोल को खूब पसंद किया गया। नरगिस का फिल्मी सफर बहुत ही छोटा था लेकिन इतने कम समय में उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों के दिलों में अमिट छाप छोड़ दी। यहां तक कि 1940 से 1960 के दशक में नरगिस को बॉलीवुड की मोस्ट फेवरेट एक्ट्रेस भी कहा जाने लगा था। दिल्ली चुनाव निकाय ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर जानकारी मांगी है कि क्या यह सेंसर बोर्ड द्वारा पहले से ही प्रमाणित की गई फिल्मों का प्रसारण कर सकती है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
पीएम मोदी - फोटो : ANI
अक्षय कुमार द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंटरव्यू लेने के बाद अब बीजेपी ने चुनाव आयोग से अक्षय की दो फिल्में नमो टीवी पर दिखाने की अनुमति मांगी है। बीजेपी ने अक्षय कुमार की फिल्म टायलेट एक प्रेमकथा और पैडमैन को नमो टीवी पर दिखाए जाने की मांग करते हुए पत्र लिखा है। दिल्ली चुनाव निकाय ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर जानकारी मांगी है कि क्या यह सेंसर बोर्ड द्वारा पहले से ही प्रमाणित की गई फिल्मों का प्रसारण कर सकती है। 
विज्ञापन

3 of 5
Sonakshi Sinha - फोटो : ani
बॉलीवुड एक्टर से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा ने समाजवादी पार्टी में शामिल हो चुकी हैं। वो लखनऊ से राजनाथ सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं। पूनम को इसके लिए अपनी बेटी सोनाक्षी सिन्हा का भी सहयोग मिल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनाक्षी अपनी मां के लिए प्रचार करेंगी। वो हजरतगंज से पुराने लखनऊ तक रोड शो के जरिए लोगों से अपनी मां के लिए वोट मांगेंगी।

4 of 5
सड़क 2
बायोपिक्स के साथ-साथ फिल्मों के रीमेक और सीक्वल हमेशा से ही बनते आए हैं। इन्हीं में से एक आजकल चर्चा का मुद्दा बना हुआ है। बात है महेश भट्ट की आने वाली फिल्म 'सड़क 2' की जिसमें संजय दत्त, पूजा भट्ट, आलिया भट्ट और आदित्य रॉय कपूर एक साथ नजर आएंगे। इस फिल्म की घोषणा खुद आलिया ने अपने पिता महेश भट्ट के जन्मदिन पर की थी। इसी फिल्म से जुड़े संजय और आलिया के किरदार को लेकर महेश भट्ट ने कुछ खुलासा भी किया है। महेश भट्ट ने दोनों के किरदारों का खुलासा किया और कहा- 'आलिया का किरदार एक नकली गुरु का पर्दाफाश करना चाहता है, वहीं संजय का किरदार इस कोशिश में उनकी मदद करता है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
salman khan
बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के नाम पर अक्सर लोगों से ठगी और पैसे ऐंठने की खबरें सामने आती रहती हैं। ऐसा ही एक मामला हाल ही में सामने आया। सुपरस्टार सलमान खान ने अपने वैरिफाइड ट्विटर हैंडल से एक पोस्टर की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में यह दावा किया जा रहा है कि इवेंट को सलमान का ब्रांड बीइंग ह्यूमन आयोजित कर रहा है और सलमान इस शो के होस्ट होंगे। सलमान खान ने पोस्टर की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'न तो मैं और न बीइंग ह्यूमन किसी भी तरह से इस इवेंट से जुड़े हुए हैं।' जानकारी के मुताबिक यह फर्जीवाड़ा उत्तर प्रदेश के बिजनौर में हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें