फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरगिस को पहली नजर में दिल दे बैठे थे राजकपूर, पति की मां का किरदार निभा कहलाईं 'मदर इंडिया'

Thu, 03 May 2018 11:29 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
nargis
3 मई यानि की आज नरगिस दत्त की पुण्यतिथि होती है। दिग्गज अभिनेत्री नरगिस दत्त ने आज ही के दिन दुनिया को अलविदा कहा था। नरगिस ने साल 1935 फिल्म तलाश-ए-हक से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। नरगिस ने राज कपूर के साथ कई सफल फिल्मों में काम किया और फिर मार्च 1958 में नरगिस ने सुनील दत्त से शादी कर ली। आज उनकी पुण्यतिथी पर आपको उनसे जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
सुनील दत्त और नर्गिस
'मदर इंडिया' में बुजुर्ग महिला का किरदार निभाने वाली पहली अभिनेत्री थीं नरगिस। इस फिल्म में नरगिस ने 28 साल की उम्र में एक बुजुर्ग महिला का किरदार निभाया था। नरगिस की इस फिल्म को 1958 में ऑस्कर के लिए भी नॉमिनेट किया गया था। 
विज्ञापन

3 of 7
nargis
'मदर इंडिया' की शूटिंग के दौरान सेट पर आग लग गई थी। इस फिल्म में नरगिस के साथ सुनील दत्त भी थे। सुनील दत्त ने अपनी जान पर खेलकर नरगिस को बचाया था जिसके बाद दोनों में प्यार हो गया। मार्च 1958 में दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली। साल 1959 में दोनों ने अपनी शादी के बारे में औपचारिक तौर पर लोगों को बताया और एक रिसेप्शन भी दिया। 

4 of 7
नर्गिस दत्त
कहा जाता है राजकपूर नरगिस को पहली ही नजर में दिल दे बैठे थे। राजकपूर नरगिस से बहुत प्यार करते थे लेकिन वो पहले से शादीशुदा थे और उनके बच्चे थे। राजकपूर न तो अपनी शादी तोड़ सकते थे और न ही अपने पिता से बगावत कर सकते थे। ऐसे में नरगिस ने उनके साथ अपने रिश्ते खत्म कर लिए।
विज्ञापन

5 of 7
sunil dutt and nargis
किताब 'द ट्रू लव स्टोरी ऑफ़ नरगिस एंड सुनील दत्त' में नरगिस कहती हैं कि राजकपूर से अलग होने के बाद वो आत्महत्या करने के बारे में सोचने लगी थीं लेकिन उन्हें सुनील दत्त मिल गए। जिन्होंने उन्हें संभाल लिया।
विज्ञापन

6 of 7
सुनील दत्त और नर्गिस
नरगिस को बॉलीवुड करियर में बहुत मान-सम्मान मिला। उन्हें पद्मश्री पुरस्कार से सम्मनित किया गया था। 1980 में इंदिरा गांधी की सरकार ने उन्हें राज्यसभा सदस्य भी बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
nargis
नरगिस अपने बेटे संजय दत्त को सिल्वर स्क्रीन पर देखना चाहती थीं लेकिन दुर्भाग्यवश वो संजय दत्त की पहली फिल्म ‘रॉकी’ के रिलीज होने के 4 दिन पहले दुनिया छोड़ गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें