फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोविक और सैमुअल ने उगला कौन सा राज, जो एनसीबी ने कर लिया गिरफ्तार

Fri, 04 Sep 2020 11:28 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सैमुअल मिरांडा और शोविक चक्रवर्ती - फोटो : PTI
सुशांत सिंह राजपूत केस में मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती के परिवार से पहली गिरफ्तारी हुई है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने रिया के भाई शोविक चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया है। शोविक के साथ सुशांत के पूर्व हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा की भी गिरफ्तारी हुई है। शुक्रवार को एनसीबी इन दोनों से पूछताछ की थी जिसमें कई अहम खुलासे हुए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सैमुअल मिरांडा और शोविक चक्रवर्ती - फोटो : ANI, PTI
शुक्रवार को सुबह एनसीबी की टीम ने रिया चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा के घर छापेमारी की। इसके बाद एनसीबी शोविक और मिरांडा को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। पूछताछ में दोनों ने कई बड़े खुलासे किए। 
विज्ञापन

3 of 5
रिया के भाई शोविक चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एनसीबी के सामने शोविक चक्रवर्ती ने स्वीकार किया कि वह रिया चक्रवर्ती के लिए ड्रग्स लाया करता था।  शोविक का कैजान, बासित परिहार और जैद से सीधा संपर्क था। शोविक और बासित की मुलाकात फुटबॉल क्लब में हुई थी।  बासित ने शोविक की मुलाकात सोहेल से करवाई थी, जो उन्हें ड्रग्स सप्लाई किया करता था। एनसीबी ने मुंबई की एक अदालत को बताया कि राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स कनेक्शन में गिरफ्तार किए गए बासित ने कहा है कि वह शोविक चक्रवर्ती के कहने पर ड्रग्स खरीदता था।

4 of 5
सैमुअल मिरांडा - फोटो : ANI
शोविक और सैमुअल मिरांडा को एनसीबी ने सेक्शन 20(b), 28, 29, 27(A) के तहत गिरफ्तार किया है। मिरांडा ने पूछताछ के दौरान बताया कि वो सुशांत सिंह राजपूत के लिए ड्रग्स खरीदता था। जैद के जरिए मिरांडा बड्स लिया करता था। सैमुअल को जैद का नंबर शोविक ने ही दिया था। जैद ने भी पूछताछ में कबूल किया कि सुशांत की मौत के बाद जुलाई महीने के अंत में भी उसने मिरांडा को ड्रग सप्लाई की। जैद ने यह भी कहा है कि उसे इसके लिए शौविक ने कैश पैसे दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
रिया चक्रवर्ती पर भी कर सकता है शिकंजा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ड्रग मामले में रिया चक्रवर्ती की भी मुश्किले बढ़ सकती हैं। उनके भाई शोविक ने ये बताया है कि वो रिया के लिए ड्रग खरीदकर लाते थे। इसके अलावा रिया की कुछ व्हाट्सअप चैट भी सामने आईं हैं जिससे उन पर शक गहराता जा रहा है। हो सकता है एनसीबी उनसे जल्द पूछताछ करे।

क्यों सुर्खियों में बनी हुई हैं कंगना रनौत और क्या है संजय राउत से विवाद, जानिए पूरा मामला

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें