फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'लड़ाई के बाद की गई सुशांत की हत्या', नारायण राणे ने दिशा सालियन की मौत के लेकर भी किया दावा

Tue, 27 Oct 2020 01:03 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दिशा सालियान और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : फाइल
महाराष्ट्र में भाजपा के नेता नारायण राणे ने एक बार फिर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर दावा किया है। उन्होंने कहा है कि सुशांत के घर आत्महत्या का कोई सबूत नहीं मिला। लड़ाई के बाद अभिनेता का हत्या कर दी गई। इसके अलावा राणे ने सुशांत की मैनेजर दिशा सालियान की मौत को लेकर भी कई बातें कहीं।
विज्ञापन

2 of 5
नारायण राणे - फोटो : फाइल
एक निजी चैनल से बातचीत के दौरान नारायण राणे ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या नहीं कर सकते। दिशा सालियान की मौत को लेकर भी राणे ने कहा कि उनकी हत्या हुई है। उन्होंने कहा कि मेरे पास इसके सबूत भी हैं।
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
नारायण राणे ने कहा कि अगर सुशांत का केस खुलेगा तो महाराष्ट्र का एक मंत्री जेल जाएगा। उन्होंने दावा किया कि सुशांत की हत्या के वक्त उनके घर महाराष्ट्र सरकार का एक मंत्री मौजूद था। राणे ने कहा कि जब सुशांत पर हमला हुआ तो उन्हें इसकी जानकारी मिली थी।

4 of 5
आदित्य ठाकरे (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
इसके अलावा पत्रकारों से बात करते हुए नारायण राणे ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में उद्धव ठाकरे के पुत्र व पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे का हाथ था। राणे ने कहा, जल्द ही सच्चाई सामने आ जाएगी कि किसने सुशांत सिंह की हत्या की थी और किसने दिशा सालियान के साथ दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उद्धव ठाकरे - फोटो : पीटीआई
उद्धव ठाकरे ने रविवार को दशहरा रैली में सुशांत सिंह मामले में चुप्पी तोड़ते हुए कहा था कि लोगों ने बिहार के बेटे के न्याय के लिए मेरे बेटे, मुंबई और मुंबई पुलिस के साथ महाराष्ट्र को बदनाम करने की कोशिश की।

दिल की डायरी: पटना से देहरादून होते हुए इसलिए मुंबई पहुंचे राजेश कुमार, पहले शॉट में लेने पड़े 14 रीटेक

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें