फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शबाना आजमी को KISS कर चर्चा में आई थीं नंदिता, 23 साल पहले निभाया था ये किरदार

Thu, 07 Nov 2019 07:50 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
nandita das, shabana azmi - फोटो : twitter
नंदिता दास उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जिन्होंने अपने अभिनय से अलग छाप छोड़ी है। नंदिता ने केवल हिंदी ही नहीं बल्कि 10 अलग-अलग भाषाओं में काम किया है। एक्टिंग के अलावा नंदिता निर्देशन के क्षेत्र में भी एक बड़ा नाम हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
nandita das - फोटो : social media
नंदिता का जन्म 7 नवंबर 1969 को मुंबई में हुआ लेकिन उनका पालन पोषण दिल्ली में हुआ है। नंदिता के पिता जाने-माने उड़िया पेंटर जतिन दास हैं वहीं उनकी मां वर्षा लेखिका हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई दिल्ली के मिरांडा हाउस से की। इसके अलावा उन्होंने सोशल वर्क में मास्टर डिग्री भी ली।
विज्ञापन

3 of 5
nandita das - फोटो : social media
नंदिता दास 1996 में दीपा मेहता की फिल्म 'फायर' से बॉलीवुड में चर्चा में आई थीं। फिल्म में उनके साथ शबाना आजमी, कुलभूषण खरबंदा और जावेद जाफरी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म में नंदिता दास और शबाना आजमी के बीच समलैंगिक रिश्ते को दिखाया गया है। कहानी दो महिलाओं के अकेलेपन को लेकर थी। फिल्म में शबाना और नंदिता के बीच किसिंग सीन फिल्माया गया था जो काफी चर्चाओं में रहा। 

4 of 5
nandita das - फोटो : social media
कम ही लोगों को पता है कि आमिर खान की फिल्म 'लगान' के लिए नंदिता दास पहली पसंद थीं। उन्हें फिल्म के लिए अप्रोच भी किया गया था लेकिन बाद में कुछ ऐसा हुआ कि ये रोल ग्रेसी सिंह को मिल गया। इसकी एक वजह डांस भी था। ग्रेसी क्लासिकल डांस में पारंगत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
nandita das
नंदिता की निजी जिंदगी की बात करें तो साल 2002 में उन्होंने सौम्या सेन से शादी की लेकिन 7 साल बाद दोनों का तलाक हो गया। उसके बाद 2010 में नंदिता ने मुंबई बेस्ड बिजनेसमैन सुबोध मस्कारा से शादी की। दोनों का एक बेटा विहान है। हालांकि ये शादी भी ज्यादा दिन नहीं चली और जनवरी 2017 में इस कपल ने अलग होने का एलान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें