फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगी बहनों से भी ज्यादा गहरा है बॉलीवुड की इन ननद- भाभी का रिश्ता, करीना कपूर और ऐश्वर्या राय भी हैं लिस्ट में शामिल

Fri, 03 Jul 2020 02:55 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड की ननद- भाभी की जोड़ी - फोटो : Social Media
एक लड़की की शादी के बाद उसके साथ कई रिश्ते जुड़े जाते हैं। इन्हीं में से एक रिश्ता है ननद और भाभी का। ये रिश्ता बेहद खूबसूरत रिश्ता होता है। लड़की के पति की बहन को ननद कहा जाता है। ननद और भाभी का रिश्ता बहनों की ही तरह होता है। बॉलीवुड में भी ननद- भाभी के कई ऐसे रिश्ते हैं जो अपने आप में ही मिसाल है। इस पैकेज में आपको बॉलीवुड की ऐसी ही ननद- भाभी के रिश्ते के बारे में बताएंगे। जिनके बीच का प्यार सगी बहनों से भी बढ़कर है...
विज्ञापन

2 of 6
Alka Bhatia and Akshay Kumar - फोटो : social media
ट्विकल खन्ना, अल्का भाटिया
बॉलीवुड अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना ने अभिनेता अक्षय कुमार से शादी की थी। अक्षय कुमार की एक बहन भी है अल्का भाटिया। ट्विकल और अल्का का रिश्ता ननद- भाभी से कहीं ज्यादा दोस्तों का है। दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है।
विज्ञापन

3 of 6
करीना कपूर, सोहा अली, सैफ अली, कुणाल खेमू - फोटो : Social Media
करीना कपूर- सोहा अली खान
इस लिस्ट में करीना कपूर खान और सोहा अली खान की जोड़ी भी शुमार है। करीना और सोहा के बीच सगी बहनों की तरह बॉन्डिंग है। दोनों को अक्सर एक दूसरे के साथ देखा जाता है। दोनों ही एक दूसरे के साथ हॉलिडेज में घूमने जाते हैं, शॉपिंग करते हैं, पार्टीज करते हैं। दोनों की बॉन्डिंग का नजारा सोशल मीडिया पर भी कई बार देखा जाता है।

4 of 6
मीरा राजपूत, सनाह कपूर - फोटो : Social Media
मीरा राजपूत- सनाह कपूर
मीरा राजपूत और शाहिद कपूर की बहन सनाह कपूर के बीच का रिश्ता भी बेहद गहरा है। ये ननद भाभी की जोड़ी दोस्तों से कम नहीं है। दोनों ही अक्सर रेस्टोरेंट्स वगैरह में देखी जाती हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
Shweta Abhishek Aishwarya - फोटो : file photo
ऐश्वर्या राय- श्वेता नंदा
बॉलीवुड की एक और फेमस ननद भाभी की जोड़ी है ऐश्वर्या राय बच्चन और श्वेता नंदा की। दोनों को काई बार बड़े बड़े इवेंट्स और शादी समारोह में एक साथ देखा गया है। श्वेता नन्दा ने 'कॉफी विद करण' के शो में भी कहा था कि वो ऐश्वर्या से बहुत प्यार करती है और खुश हैं कि अभिषेक और ऐश्वर्या एक साथ हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
परिवार के साथ विराट और अनुष्का - फोटो : Social Media
अनुष्का शर्मा- भावना कोहली
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के बारे में हर कोई जानता है। लेकिन विराट की बहन भावना कोहली के बारे में बहुत कम लोग जानते होंगे। भावना अपनी भाभी अनुष्का से एक छोटी बहन की तरह प्यार करती हैं। हालांकि, वो ज्यादा एक-दूसरे के साथ नजर नहीं आती हैं। लेकिन उनका प्यार एक-दूसरे के लिए बहुत है।

पढ़ें: 'सरकार' की रिलीज को हुए 15 साल पूरे, अमिताभ ने पोस्टर शेयर कर लिखा- 'घड़ियां दिन की बीत जाती है...'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें