फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनुश्री दत्ता के आरोप के बाद अब जाकर मिला नाना पाटेकर को काम, इस फिल्म से कर रहे बॉलीवुड में वापसी

Tue, 12 Feb 2019 09:55 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
nana patekar
बीते वर्ष 2018 में कई बॉलीवुड स्टार्स पर मीटू अभियान का साया मंडराता रहा। इस कड़ी में सबसे पहले अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने अभिनेता नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप मड़ा था। फिर एक के बाद एक इस मामले में ऐसे-ऐसे नाम सामने आए जिनकी लोगों ने उम्मीद भी नहीं की थी। ऐसे में मीटू के तहत सामने आए इन बॉलीवुड स्टार्स के काम पर बड़ा असर पड़ा। नाना पाटेकर को फिल्म हाउसफुल-4 से बाहर होना पड़ा। लेकिन अब खबर है कि नाना एक बार फिर फिल्मों में वापसी कर रहे हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
nana patekar
खबर है कि नाना पाटेकर फिल्म 'वेलकम 3' में नजर आने वाले हैं। उनके साथ जॉन अब्राहम और परेश रावल को फिल्म के लिए साइन किया जा चुका है। 'वेलकम' और 'वेलकम बैक' में नाना की एक्टिंग को खूब तारीफ मिली थी। बता दें कि मीटू में नाम आने के बाद कोई भी फिल्म डायरेक्टर और निर्माता नाना संग काम करने को आगे नहीं आ रहा था। 
विज्ञापन

3 of 5
nana patekar
खबर है कि 'वेकलम 3' के काम का उद्घाटन हो चुका है। फिल्म के प्रोड्यूर फिरोज नाडियावाला हैं। फिल्म की कमान अमजद खान के हाथों सौंपी गई है और स्टारकास्ट भी तय हो चुकी है। लेकिन फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर नाना पाटेकर को लेकर कुछ भी बोलने पर कन्नी काट रहे हैं। 

4 of 5
Nana Patekar mother funeral - फोटो : twitter
बता दें कि हाल ही में नाना पाटेकर (Nana Patekar)  मां निर्मला पाटेकर (Nirmala Patekar) का निधन हो गया था।  नाना की मां निर्मला पाटेकर 99 साल की थीं। उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार ओशिवारा श्मशान घाट में  किया गया था। नाना पाटेकर पहले ही अपने पिता और बड़े बेटे को खो चुके हैं।  ऐसे में अपने मां का साया उठने के बाद नाना का खुद को संभालना मुश्किल हो रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नाना पाटेकर - फोटो : सोशल मीडिया
कहा जाता है कि बड़े बेटे के निधन के बाद नाना किसी से ज्यादा बात नहीं करते थे। दूसरे बेटे मल्हार के जन्म के बाद नाना ने खुद को संभाला। नाना पाटेकर की मां निर्मला पाटेकर के अंतिम विदाई की कई तस्वीरें सामने आई थीं। इस दौरान नाना के कुछ रिश्तेदार मौजूद रहे वहीं बॉलीवुड से कोई नहीं पहुंचा था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें