फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाना पाटेकर ने खाई थी संजय दत्त के साथ काम न करने की कसम, 'संजू' देख पता लग जाएगी वजह

Fri, 06 Jul 2018 02:56 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राजकुमार हिरानी की फिल्म 'संजू' रिलीज हो गई है। इसमें संजय दत्त की भूमिका में रणबीर कपूर हैं। रिलीज के 7 दिन में फिल्म ने 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। बचपन से लेकर अब तक की उनकी जिंदगी पर नजर डालेंगे तो शायद वो किसी फिल्म से भी ज्यादा दिलचस्प लगेगी लेकिन जिस तरह से डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने ये फिल्म बनाई है उसे देखकर तो ऐसा साफ लग रहा है कि ये संजय दत्त की छवि सुधारने से ज्यादा कुछ भी नहीं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
इस बीच नाना पाटेकर का एक पुराना इंटरव्यू बहुत वायरल हो रहा है। अब आप सोच रहे होंगे कि नाना पाटेकर और संजय दत्त के बीच कैसा कनेक्शन है तो बता दें 12 मार्च के दिन मुंबई में बॉम्ब ब्लास्ट हुआ था। इस घटना ने संजय दत्त की जिंदगी बदल दी थी। इस सीरियल ब्लास्ट में संजय दत्त को दोषी पाया गया था। इसी बलास्ट ने नाना पाटेकर से उनका भाई छीन लिया था।
विज्ञापन

3 of 5
नाना पाटेकर
तभी एक इंटव्यू में नाना पाटेकर ने कहा था कि वह संजय दत्त को माफ नहीं कर सकते। नाना अपने उसूलों के बहुत पक्के हैं। ऐसे में उनकी संजू बाबा के साथ काम ना करने की कसम ने सभी को चौंका दिया है। नाना ने आज तक संजू बाबा के साथ काम नहीं किया और आगे भी नहीं करना चाहते हैं। उनके साथ काम ना करने को लेकर नाना का अपना अलग नजरिया है।

4 of 5
नाना पाटेकर
इंटरव्यू में नाना पाटेकर ने बताया कि 1993 बम ब्लास्ट में संजय दत्त ने भले ही सजा काट ली हो लेकिन वो उनके साथ काम नहीं करेंगे। क्योंकि साल 1993 में जो हुआ मुझे उस बात का बहुत दुख है। इस हादसे में उन्होंने वर्ली बेस्ट बस ब्लास्ट में अपना भाई खोया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नाना पाटेकर
उन्होंने कहा था, 'मेरी पत्नी की भी उसी हादसे में मौत हो जाती अगर वो दूसरी बस नहीं लेती। मैं ये नहीं कह रहा कि इसके लिए संजय दत्त जिम्मेदार हैं। लेकिन अगर इस हादसे में उनका थोड़ा भी हाथ है तो मैं उनके साथ काम नहीं करूंगा। ये निर्णय उन लोगों के लिए लिया है जो उस हादसे में मारे गए।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें