नाना पाटेकर (Nana Patekar) की मां निर्मला पाटेकर (Nirmala Patekar) का 29 जनवरी यानि मंगलवार सुबह निधन हो गया । निर्मला पाटेकर 99 साल की थीं । उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार ओशिवारा श्मशान घाट में मंगलवार को ही किया गया ।
विज्ञापन
2 of 6
nana patekar
नाना पाटेकर पर कुछ दिनों पहले यौन शोषण के आरोप लगे थे, उसके बाद से उन्होंने मीडिया से दूरी बना ली थी । अब मां के निधन के बाद वो बेहद मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं । जब निर्मला पाटेकर ने अंतिम सांस ली उस वक्त नाना घर पर नहीं थे ।
विज्ञापन
3 of 6
nana patekar
घर आने पर उन्हें जानकारी मिली । अंतिम संस्कार शाम 5.30 बजे किया गया । निर्मला पाटेकर के फ्यूनरल की कई तस्वीरें सामने आई हैं । इस दौरान नाना के कुछ रिश्तेदार मौजूद रहे । वहीं बॉलीवुड से नाना की मां के फ्यूनरल में कोई नहीं पहुंचा था ।
4 of 6
nirmala patekar
फ्यूनरल के दौरान नाना पाटेकर की आंखों में आंसू थे । वो अपनी मां से बहुत प्यार करते थे । उनके पिता का निधन उस वक्त हो गया था जब नाना 28 साल के थे । साथ ही नाना ने अपने बड़े बेटे को भी काफी पहले खो दिया था ।
विज्ञापन
5 of 6
nana patekar
नाना पर तनुश्री दत्ता ने यौन शोषण का आरोप लगाया । इसके बाद उन्होंने फिल्म 'हाउसफुल 4' भी छोड़ दी । अब नाना के पास कोई फिल्म नहीं है । तनुश्री के आरोप लगाने के बाद उन्हें काम मिलने में मुश्किल हो रही है ।
नाना ने 'हाउसफुल 4' की आधी शूटिंग कर ली थी । इस बीच तनुश्री ने उन पर आरोप लगाया कि फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के सेट पर नाना ने उनका यौन शोषण किया था । इसके बाद ये बात इतनी बढ़ी कि नाना को फिल्म बीच में ही छोड़नी पड़ी ।