बहुमुखी प्रतिभा के धनी नाना पाटेकर का आज जन्मदिन है। नाना ने 13 साल की उम्र में फैमिली को पालने के लिए काम करना शुरू कर दिया था। स्कूल के बाद नाना 8 किलोमीटर दूर चूना भट्टी में जाते थे और फिल्मों के पोस्टर्स पेंट करते थे ताकि एक वक्त की रोटी मिल सके। अपने इसी संघर्ष के बलबूते नाना का नाम आज बेहतरीन एक्टर्स में शुमार है। वह न सिर्फ फिल्मों में अपमे दमदार किरदारों से बल्कि डायलॉग्स के कारण भी फैंस के दिलों में राज करते हैं। आज उनके जन्मदिन पर पढ़ें कुछ चुनिंदा डायलॉग्स।