फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब इस हीरो के लिए भिड़ गई थीं आयशा जुल्का और मनीषा कोईराला

Thu, 13 Apr 2017 09:44 AM IST
amarujala.com- Written by : भ्ाावना श्ार्मा
विज्ञापन
1 of 6
नाना पाटेकर
नाना पाटेकर भले ही अब कम फिल्में करते हों लेकिन आज भी उनकी एक्टिंग का कोई तोड़ नहीं है। उनकी आखिरी फिल्म 'तड़का' थी। ये साल 2016 में रिलीज हुई थी। आज हम आपको नाना पाटेकर की जिंदगी के बारे में कुछ ऐसे राज बताते हैं। जिसे शायद ही आपने कभी सुना हो। ये किस्सा उस समय का है जब नाना फिल्म अग्निसाक्षी की शूटिंग कर रहे थे।
विज्ञापन

जब इस हीरो के लिए भिड़ गई थीं आयशा जुल्का और मनीषा कोईराला

2 of 6
नाना पाटेकर
नाना पाटेकर को हमेशा उनके गुस्सैल व्यवहार के लिए जाना जाता है। लेकिन कुछ हीरोइनें उनके इसी बिहेवियर पर मर मिटती थीं। वैसे तो नाना अपने को-एक्टर के साथ काम से काम रखते हैं लेकिन फिल्‍म 'अग्निसाक्षी' की शूटिंग के दौरान वो खुद को मनीषा कोईराला के आकर्षण से बचा नहीं पाए थे।
विज्ञापन

जब इस हीरो के लिए भिड़ गई थीं आयशा जुल्का और मनीषा कोईराला

3 of 6
नाना पाटेकर
हालांकि नाना शादीशुदा थे लेकिन उनका अफेयर शुरू हो गया। उनके अफेयर की खबरें अखबारों में भी छपने लगीं। ये न्यूज सुन हर कोई हैरान था कि नाना जैसा कड़क स्वभाव वाला व्यक्ति रोमांस भी कर सकता है। वहीं मनीषा भी नाना पर जान छिड़कती थीं। वो उनके लिए काफी पजेसिव भी थीं। 

जब इस हीरो के लिए भिड़ गई थीं आयशा जुल्का और मनीषा कोईराला

4 of 6
नाना पाटेकर
उनके रोमांस के कारण ये फिल्म जबरदस्त हिट भी रही थी। दोनों को कई फिल्मों के ऑफर मिलने लगे थे। मनीषा को नाना का अपने को-स्टार से ज्यादा मिलना जुलना पसंद नहीं था। एक दिन मनीषा ने आयशा जुल्का को नाना के कमरे में साथ-साथ देख लिया। इस पर मनीषा भड़क उठीं और चिल्लाने लगीं।
विज्ञापन

जब इस हीरो के लिए भिड़ गई थीं आयशा जुल्का और मनीषा कोईराला

5 of 6
नाना पाटेकर
खबरों की मानें तो मार-पीट की भी नौबत आ गई थी। तब नाना ने मनीषा को समझाकर शांत कर दिया। इस घटना के बाद मनीषा नाना पर पत्नी से तलाक लेकर शादी का दबाव बनाने लगीं। लेकिन नाना किसी भी कीमत पर अपनी पत्नी को तलाक नहीं देना चाहते थे। नाना के इस व्यवहार से मनीषा का दिल टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब इस हीरो के लिए भिड़ गई थीं आयशा जुल्का और मनीषा कोईराला

6 of 6
नाना पाटेकर
इसके बाद उन्होंने नाना से अपने सारे रिश्ते खत्म कर दिए। कुछ दिनों बाद ही नाना ने भी आयशा जुल्का के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया। मतलब मनीषा को डेट करने के दौरान वो आयशा के प्यार में भी पड़ चुके थे। इसके बाद नाना और आयशा जुल्का ने लिवइन रिलेशनशिप में रहना शुरू कर दिया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें