फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूखे की मार झेल रहे किसानों के लिए फिल्मी सितारों ने बढ़ाए मदद के हाथ

Mon, 30 May 2016 01:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
महाराष्ट्र राज्य इस समय सूखे की मार झेल रहा है। कई जिलों में लोग-लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। बिन पानी जिंदगी की जंग लड़ रहे लोगों के लिए बॉलीवुड़ के कई सितारों ने मदद के हाथ बढ़ाए हैं।
विज्ञापन

सूखे की मार झेल रहे किसानों के लिए फिल्मी सितारों ने बढ़ाए मदद के हाथ

2 of 6
पिछले कुछ समय से नाना पाटेकर लगातार किसानों की मदद कर रहे हैं। किसानों की आत्महत्या से दुखी होकर नाना ने कई मंचो से किसानों खुदकुशी ना कर एक बार उनसे मिसने की अपील की। नाना 'नाम' नाम का फाउंडेशन चलाते हैं जिसके जरिए वो किसानों की विधवाओं और गरीब किसानों की मदद करते हैं। पिछले कुछ वक्त में उन्होंने सैकड़ों परिवारों की मदद की है। इस समय वो सूखा पीड़ितों के लिए अपने फाउंडेशन के साथ दिन-रात एक कर रहे हैं।
विज्ञापन

सूखे की मार झेल रहे किसानों के लिए फिल्मी सितारों ने बढ़ाए मदद के हाथ

3 of 6
नाना पाटेकर का फाउंडेशन 'नाम' पिछले सात महीनों में 30 से 35 करोड़ रुपये इकट्ठा कर गरीबों की मदद कर चुका है। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि 'सड़क पर आपकी कार के पास भिखारी आए तो उसकी मदद कीजिएगा वो किसान भी हो सकता है, उसकी मदद कर दें'। उनकी इस मार्मिक अपील को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया गया।

सूखे की मार झेल रहे किसानों के लिए फिल्मी सितारों ने बढ़ाए मदद के हाथ

4 of 6
आमिर खान समाज के लिए हमेशा ही कुछ ना कुछ करते रहते हैं। अपने शो सत्यमेव जयते के जरिए उन्होंने कई अच्छी पहल की थीं। गुजरात के भुज में 2001 में आए भूकंप के बाद उजड़ चुके गांव को गोद लेकर उसका पुनिर्माण कराने वाले आमिर ने एक बार फिर सूखे से जूझ रहे दो गांवो को गोद लिया है।
विज्ञापन

सूखे की मार झेल रहे किसानों के लिए फिल्मी सितारों ने बढ़ाए मदद के हाथ

5 of 6
हाल ही में असहिष्णुता की बहस के बीच 'गद्दार और देशद्रोही' जैसे तमगों से नवाजे आमिर ने ताल और कोरेगांव नाम के दो गावों को गोद लिया है। दोनों ही गांव बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। साथ ही पानी बचाने के लिए जागरुक करने वाली उनकी फाउंडेशन ने पानी बचाने के अच्छे तरीके खोजने वाले गांव को 50 लाख रुपये का ईनाम देने का ऐलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूखे की मार झेल रहे किसानों के लिए फिल्मी सितारों ने बढ़ाए मदद के हाथ

6 of 6
अक्षय कुमार ने पिछले साल परेशान हाल किसानों की 90 लाख रुपये से मदद की थी। अक्षय ने सूखे से जूझ रहे गांववालों के लिए 50 लाख रुपये दिए हैं। अक्षय ने हर तरह की मदद की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें