बॉलीवुड में कई हिट फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर आज अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं । नम्रता ने बॉलीवुड और साउथ की कई हिट फिल्मों में काम किया है । नम्रता ने 1993 में फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीता था । इसी के बाद से उनके करियर की शुरुआत की थी । नम्रता की फिल्मों की बात करें तो उन्होंने 'कच्चे धागे', 'वास्तव', 'पुकार', 'अस्तित्व' और 'दिल विल प्यार व्यार' जैसी हिट फिल्में की हैं ।