फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Namit Das Birthday: फिल्मी दुनिया के 'सूटेबल बॉय' को जानते हैं? एक्टिंग से सिंगिंग तक, हर जगह दिखाया जलवा

Sun, 10 Jul 2022 10:42 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नमिता दास - फोटो : social media
टीवी की दुनिया से निकलकर बहुत ही कम एक्टर्स ऐसे होते हैं, जो बॉलीवुड में अपनी एक पहचान बना पाते हैं। लेकिन आजकल इन एक्टर्स की संख्या धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। हमने सुशांत सिंह राजपूत से लेकर मृणाल ठाकुर तक को सिनेमाई पर्दे पर अपनी एक पहचान बनाते हुए देखा है। लेकिन आज हम आपको ऐसे एक अभिनेता के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इस समय फिल्मों के साथ-साथ ओटीटी पर भी धमाल मचा रहा है। हम बात कर रहे हैं, 'आर्या', 'माफिया' और 'ए सूटेबल बॉय' जैसी सफल वेब सीरीज में अपनी अदाकारी का जलवा बिखरने वाले नमित दास की। इन वेब सीरीज के सफल होने के बाद अब नमित कई बड़े प्रोजेक्ट्स में काम कर रहे हैं। आज नमित दास अपना जन्मदिन मना रहे हैं और आज उनके जन्मदिन के इस खास मौके पर हम आपको उनके बारे में  कुछ दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
नमित दास - फोटो : social media
थिएटर से किया नमित ने डेब्यू
नमित दास एक्टिंग की दुनिया की ऐसी शख्सियत हैं, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी से नहीं बल्कि थिएटर से की थी। अपने कॉलेज के दिनों से नमित ने थिएटर में काम करना शुरू कर दिया था। लेकिन थिएटर से शुरू हुआ यह सफर कब नमित को टीवी की दुनिया तक ले गया यह पता ही नहीं लगा। एक बार टीवी में एंट्री लेने के बाद नमित ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 16 साल के अपने करियर में नमित ने ढेर सारे टीवी सीरियल्स, एड, वेब सीरीज और फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया।
विज्ञापन

3 of 5
नमित दास - फोटो : social media
म्यूजिक से है गहरा नाता
अभिनेता के तौर पर सिनेप्रेमियों के दिलों में जगह बनाने वाले नमित को बतौर एक्टर तो हर कोई जानता है, लेकिन बतौर सिंगर और म्यूजिशियन उन्हें बहुत ही कम लोग जानते हैं। जी हां, आपके चहेते नमित सिर्फ एक शानदार एक्टर ही नहीं, बल्कि एक जबरदस्त और वेल ट्रेंड सिंगर भी हैं। इतना ही नहीं वह एक संगीत घराने से भी संबंध रखते हैं। म्यूजिक शुरुआत से ही नमित की जिंदगी का एक अहम हिस्सा रहा है। नमित दास का जन्म प्रसिद्ध गजल सिंगर चंदन दास जी के घर हुआ था। यही वजह है कि म्यूजिक नमित को विरासत में मिला है।

4 of 5
नमित दास - फोटो : social media
नमित का है खुद का म्यूजिक बैंड
अपने पिता से विरासत में मिले म्यूजिक के हुनर की तरफ भी नमित की दीवानगी एक्टिंग की तरह ही है। उनका जुनून म्यूजिक की तरफ इस हद तक है कि उन्होंने खुद का म्यूजिक बैंड भी खोला हुआ है। उनका बैंड कोरोना की महामारी फैलने से पहले काफी ज्यादा एक्टिव था। उनके बैंड ने बहुत सी फेमस जगहों पर परफॉर्म भी किया है। इतना ही नहीं उन्होंने कई सारे म्यूजिक फेस्टिवल में भी पार्ट लिया था। उनके बैंड के कोरोना के समय कवर किए हुए गाने बहुत फेमस भी हुए थे।  
           
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नमित दास - फोटो : social media
इस सीरीज के लिए किया म्यूजिक कंपोज
साल 2020 में रिलीज हुई ईशान खट्टर और तब्बू की वेब सीरीज 'ए सूटेबल बॉय' में नमित दास ने न सिर्फ एक्टिंग का दम दिखाया था, बल्कि इसमें उन्होंने अपने म्यूजिक के हुनर का भी जलवा बिखेरा था। यह सीरीज बतौर म्यूजिक कम्पोजर नमित का पहला प्रोजेक्ट था। इस सीरीज का 'द बोटमैन सॉन्ग' लीड कैरेक्टर्स के प्यार की शुरुआत होने पर खूब बजाया जाता है।          
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें