फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागपुर पुलिस ने आश्रय गृह के लोगों को दिखाई 'तानाजी', ट्वीट कर अजय देवगन ने कह दी ये बात

Tue, 21 Apr 2020 05:33 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Tanhaiji and shelter home screening - फोटो : twitter
अजय देवगन की फिल्म 'तानाजी- द अनसंग वॉरियर' ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से ज्यादा कमाकर धमाल मचा दिया था। अब इस फिल्म के नाम एक नया रिकॉर्ड जुड़ गया है। लॉकडाउन के दौरान नागपुर में फंसे बेघर और दिहाड़ी लोगों के मनोरंजन के उद्देश्य से नागपुर सिटी पुलिस ने फिल्मों की स्क्रीनिंग शुरू कर दी है। यहां प्रदर्शित होने वाली पहली फिल्म अजय की 'तानाजी' है।
विज्ञापन

2 of 5
Nagpur City Police - फोटो : file photo
नागपुर सिटी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से कैप्शन के साथ एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में बेघर मजदूर ओपन थिएटर में अजय की फिल्म का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए नागपुर पुलिस सिटी ने लिखा- 'फिल्म देखने से ध्यान आकर्षित होता है और यह चिंता को कम करने का एक शानदार तरीका है।' 
विज्ञापन

3 of 5
Tanhaji The Unsung Warrior - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
आगे लिखा- 'नागपुर पुलिस ने शेल्टर होम्स में एक खुला थिएटर स्थापित किया है।' इस ट्वीट में उन्होंने अजय देवगन को भी टैग किया। अजय ने अब इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- 'अगर मैं या मेरी फिल्में किसी भी तरह से मदद कर सकती हैं, तो मुझे इस बात की बहुत खुशी है। आपके द्वारा किए जा रहे महान प्रयासों को धन्यवाद।'
 

4 of 5
Tanhaji The Unsung Warrior - फोटो : social media
अजय देवगन का ये ट्वीट वायरल हो रहा है। आपको बता दें, अजय देवगन की 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' फिल्म 10 जनवरी को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अजय ने छत्रपति शिवाजी महाराज के सेनापति सूबेदार और घनिष्ठ मित्र तानाजी मालुसरे (Subedar Tanaji Malusare) का किरदार निभाया है। जिसमें उन्हें काफी पसंद भी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
काजोल, ओम राउत और अजय देवगन - फोटो : अमर उजाला
इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा काजोल और सैफ अली खान भी थे। ये फिल्म इस वजह से भी ज्यादा चर्चा में रही क्योंकि इस फिल्म में अजय और काजोल एक साथ लंबे वक्त बाद नजर आए थे। साथ ही इसमें काजोल ने अजय देवगन की पत्नी का किरदार निभाया था। 

'रोडीज' फेम रघु राम ने बेटे के जन्म के चार महीने बाद शेयर की पहली तस्वीर, मुस्कुराते हुए आए नजर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें