फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 साल बाद अमिताभ के साथ काम करेगा ये सुपरस्टार, खलनायक के रोल से होगी वापसी

Thu, 12 Jul 2018 04:00 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
'संजू' की सक्सेस एंज्वॉय कर रहे रणबीर कपूर की आगामी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' है जिसमें वो पहली बार आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे लेकिन अयान मुखर्जी की इस फिल्म से एक एक्टर हिंदी फिल्मों में 15 साल बाद वापसी करने वाला है। 
विज्ञापन

2 of 5
जी हां, ये एक्टर कोई और नहीं बल्कि साउथ की फिल्मों के सुपरस्टार नागार्जुन हैं। फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में  नागार्जुन खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे। इससे पहले वो साल 2003 में जेपी दत्ता की फिल्म 'एलओसी कारगिल' में नजर आए थे।
विज्ञापन

3 of 5
रिपोर्ट्स की मानें तो नागार्जुन ने अमिताभ बच्चन के साथ शूटिंग शुरू कर दी है। वो काफी समय से हिंदी फिल्मों में काम करना चाह रहे थे लेकिन कोई इंटरेस्टिंग स्क्रिप्ट उन्हें नहीं मिल रही थी। लंबे समय बाद नागार्जुन को ब्रह्मास्त्र की कहानी पसंद आई है।

4 of 5
गौरतलब है कि नागार्जुन साल 1992 में फिल्म 'खुदा गवाह' में अमिताभ बच्चन के साथ नजर आए थे। अमिताभ के साथ यह उनकी दूसरी फिल्म है। नागार्जुन ने फिल्मी करियर की शुरुआत हिंदी फिल्मों से ही की थी बाद में उन्होंने साउथ की इंडस्ट्री की ओर रुख कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'ब्रह्मास्त्र' की बात करें तो यह फिल्म अगले साल अगस्त पर रिलीज होगी। धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही यह फिल्म अब तक की सबसे महंगी फिल्मों में से एक बताई जा रही है। फिल्म का बजट करीब 100 करोड़ रुपये है। करण जौहर समेत सभी स्टारकास्ट को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें