फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nag Panchami: श्रीदेवी सहित पर्दे पर इन अभिनेत्रियों का दिखा 'नागिन' अवतार, अभिनय से जीता लोगों का दिल

Sat, 25 Jul 2020 10:04 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
नागिन के किरदार में अभिनेत्रियां - फोटो : सोशल मीडिया
देश के कई हिस्सों में आज (25 जुलाई) नागपंचमी का पर्व मनाया जा रहा है। बॉलीवुड फिल्मों में भी नाग- नागिन की कहानियां खूब दिखाई गई हैं, जिन्हें दर्शकों ने पसंद किया। ऐसे में बात करेंगे बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों के बारे में जिन्होंने बड़े पर्दे पर नागिन का रोल किया और अपने किरदार से वाहवाही बटोरी।
विज्ञापन

2 of 6
नागिन - फोटो : सोशल मीडिया
1976 में रिलीज हुई फिल्म 'नागिन' में अभिनेत्री रीना रॉय ने नागिन का मुख्य किरदार निभाया। इस फिल्म को राजकुमार कोहली ने निर्देशित किया था। फिल्म में रीना रॉय के अलावा सुनील दत्त, फिरोज खान, जीतेंद्र, संजय खान, रेखा, मुमताज और कबीर बेदी ने अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन

3 of 6
शेषनाग - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'शेषनाग' में दो इच्छाधारी सांपों की कहानी को दिखाया गया था। इस फिल्म में रेखा अलग ही किरदार में नजर आईं। केआर रेड्डी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रेखा के साथ जीतेंद्र, ऋषि कपूर, माधवी और मंदाकिनी अहम भूमिका में थे। यह फिल्म साल 1990 में आई थी।

4 of 6
हिस्स - फोटो : सोशल मीडिया
2010 में आई फिल्म 'हिस्स' में मल्लिका शेरावत नागिन की भूमिका में थीं। फिल्म की कहानी एक वैज्ञानिक और नागिन के इर्द गिर्द बुनी गई थी। फिल्म में इरफान खान भी अहम भूमिका में थे।
विज्ञापन

5 of 6
जानी दुश्मन - फोटो : सोशल मीडिया
'जानी दुश्मन: एक अनोखी कहानी' फिल्म साल 2002 में रिलीज हुई थी। मल्टीस्टारर इस फिल्म में सनी देओल, शरद कपूर, सोनू निगम, अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, अरमान कोहली, मनीषा कोइराला सहित अन्य कलाकार मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में अरमान कहोली और मनीषा कोइराला, नाग नागिन की भूमिका में दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नगीना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
श्रीदेवी की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'नगीना' ने साल 1986 में बड़े पर्दे पर दस्तक दी थी। फिल्म का गाना 'मैं तेरी दुश्मन..' आज भी लोगों की जुबां पर है। 'नगीना' में ऋषि कपूर और अमरीश पुरी भी अहम रोल में थे।

घर की बालकनी में वक्त बिताते दिखे ये सितारे, कोई सनसेट तो कोई बारिश को एंजॉय करता आया नजर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें