फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nadaaniyan: नादानियां के बीटीएस वीडियो को दीया मिर्जा ने किया साझा, सुनील शेट्टी का दिखा मजाकिया अंदाज

Wed, 05 Mar 2025 12:01 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म ‘नादानियां’ का बीटीएस वीडियो शेयर किया है। इसमें फिल्म की पूरी स्टार कास्ट नजर आ रही है। सभी अपने स्क्रिप्ट पढ़ रहे हैं, साथ ही खूब मस्ती भी कर रहे हैं। इस वीडियो में सुनील शेट्टी का मजाकिया अंदाज भी देखने को मिला है।

विज्ञापन
1 of 5
दीया मिर्जा - फोटो : इंस्टाग्राम @diamirzaofficial

एक्ट्रेस दीया मिर्जा भी ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्म ‘नादानियां’ का हिस्सा हैं। इस फिल्म में नई जनरेशन की लव स्टोरी है। लीड रोल में श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर और सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान हैं। साथ ही फिल्म में दीया मिर्जा, महिमा चौधरी, अर्चना पूरन सिंह और सुनील शेट्टी भी हैं। हाल ही में दीया मिर्जा ने फिल्म की शूटिंग से पहले का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें सभी स्क्रिप्ट पर डिसक्शन कर रहे हैं।


 
विज्ञापन

2 of 5
सुनील शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम @suniel.shetty

सुनील शेट्टी का मस्ती भरा अंदाज 
वीडियो में सुनील शेट्टी यंग एक्टर्स के बीच खुद को बुजुर्ग बताते हुए दिख रहे हैं। वह कह रहे हैं कि मैं बूढ़ा महसूस कर रहा हूं। इसी वीडियो में महिमा चौधरी कहती हैं, ‘हम पहले इस तरह से स्क्रिप्ट नहीं दी जाती थी।’ तो जवाब में सुनील कहते हैं, ‘हम स्क्रिप्ट दी जाती थी लेकिन शूट खत्म होने के बाद।’ इस बात पर फिल्म की पूरी स्टार कास्ट हंसने लगती है।


विज्ञापन

3 of 5
फिल्म 'नादानियां' में महिमा चौधरी, दीया मिर्जा, सुनील शेट्टी माता-पिता के किरदारों में दिखेंगे - फोटो : इंस्टाग्राम-@mahimachaudhry1

सीनियर एक्टर्स बने हैं फिल्म में पैरेंट्स 
ओटीटी पर जल्द रिलीज होने वाली फिल्म ‘नादानियां’ में सुनील शेट्टी और महिमा चौधरी, खुशी कपूर के किरदार के पैरेंट्स बने हैं।वहीं दीया मिर्जा इब्राहिम अली खान के किरदार की मां का रोल कर रही हैं। फिल्म में अर्चना पूरन सिंह भी मिस बिग्रेंजा का रोल किया है। यही किरदार उन्होंने वर्षों पहले फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ में किया था।

4 of 5
फिल्म नादानियां में नजर आएंगे खुशी कपूर और इब्राहिम अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम@iakpataudi, khushikapoor

क्या है नादानियां की कहानी 
पहली फिल्म 'नादानियां' में भी बॉलीवुड स्टाइल की रोमांटिक कहानी है। लेकिन इस कहानी में एक नया एंगल है। रेंटल बॉयफ्रेंड वाला कॉन्सेप्ट इस लव स्टोरी में रखा गया है। फिल्म में खुशी कपूर और इब्राहिम अली खान के कैरेक्टर्स के बीच एक अनोखी लव स्टोरी दिखाई जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इब्राहिम अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम @iakpataudi

इब्राहिम का हो रहा है ओटीटी डेब्यू 
फिल्म ‘नादानियां’ को करण जौहर अपने प्रोडक्शन हाउस तले बनाया है। इस फिल्म से इब्राहिम अली खान का एक्टिंग में डेब्यू हो रहा है। वहीं ओटीटी पर रिलीज होने वाली खुशी कपूर की यह दूसरी फिल्म है। वह फिल्म ‘आर्चीज’ में पहले नजर आ चुकी हैं। साथ ही थिएटर में खुशी कपूर की डेब्यू फिल्म ‘लवयापा’ भी रिलीज हुई, जो बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें