'नच बलिये सीजन 9' की प्रतिभागी बन उर्वशी ढोलकिया खूब सुर्खियां बटोर रही हैं । शो में उर्वशी ने अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड अनुज सचदेव के साथ हिस्सा लिया है। शो को टेलीकास्ट हुए अभी एक हफ्ता ही हुआ है और उर्वशी ने खुद को एक लग्जरी कार गिफ्ट कर दी है । फैमिली के साथ उर्वशी नई कार की डिलीवरी लेने शोरूम पहुंचीं।
विज्ञापन
2 of 5
urvashi dholakia
- फोटो : social media
कार के साथ उर्वशी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं । इन तस्वीरों में उर्वशी ब्लैक जैकेट और जींस पहने दिख रही हैं । इसके अलावा एक वीडियो में उर्वशी अपनी मां और दोनों बेटों के साथ कार लेकर घर आती दिख रही हैं।
विज्ञापन
3 of 5
urvashi dholakia
- फोटो : social media
उर्वशी ढोलकिया कहती हैं, 'मैं बहुत खुश हूं कि अब जीप फैमिली का हिस्सा बन चुकी हूं। मैं लंबे टाइम से इसे खरीदने की प्लानिंग कर रही थी और ये आप सभी के आशीर्वाद से पूरा हो गया। खासतौर पर मेरे परिवार के सपोर्ट से।' उर्वशी के शो 'नच बलिये' की बात करें तो वो तीन शर्तें रखकर एक्स ब्वॉयफ्रेंड के साथ शो का हिस्सा बनने के लिए तैयार हुईं ।
4 of 5
urvashi dholakia
- फोटो : social media
उर्वशी के मुताबिक, पहली शर्त ये है कि भले ही दोनों साथ परफॉर्म कर रहे हैं लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि दोनों अभी भी रिलेशनशिप में हैं। उर्वशी की दूसरी शर्त है कि दोनों एक-दूसरे की प्राइवेसी का सम्मान करेंगे और लाइफ में दखल नहीं देंगे। तीसरी शर्त पर उन्होंने कहा कि दोनों स्क्रीन पर वैसे ही रहेंगे जैसे वह रियल लाइफ में हैं।
उर्वशी ढोलकिया की शादी 16 साल की उम्र में हो गई थी । वो 17 की उम्र में जुड़वा बच्चों की मां बन गई थीं । फिर 18 की उम्र में वो पति से अलग हो गईं । उर्वशी ने अपने दोनों बेटों क्षितिज और सागर की परवरिश अकेले ही की । उर्वशी से शादी करने के लिए अनुज का परिवार तैयार नहीं था । साथ ही उर्वशी, अनुज से 4 साल बड़ी भी हैं ।