फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jr NTR Birthday: काफी दिलचस्प है यंग टाइगर के नाम में बदलाव की कहानी, दादा की सलाह मानकर रखा था यह नाम

Fri, 20 May 2022 08:54 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
एनटीआर जूनियर-एनटी रामाराव - फोटो : सोशल मीडिया
एनटीआर जूनियर का नाम आते ही जहन में एक अलग तस्वीर बन जाती है। दक्षिण के सुपरस्टार की दीवानगी किसी से छिपी नहीं है। लेकिन, क्या आपको पता है उनका यह नाम कैसे पड़ा? इसकी कहानी काफी दिलचस्प है। दरअसल एनटीआर जूनियर का असली नाम नंदमुर्ति तारक रामा राव है। लेकिन दुनियाभर में वह एनटीआर जूनियर के नाम से ही जाने जाते हैं। इसका क्रेडिट जाता है उनके दादा जी और अपने जमाने के मशहूर अभिनेता-राजनेता रहे एनटी रामाराव को। बता दें कि एनटी रामाराव आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रहे। उन्होंने ही अपने पोते को नाम में बदलाव की सलाह दी, जिसके बाद वह नंदमुर्ति तारक रामा राव से एनटीआर जूनियर हो गए और आज पूरी दुनिया उन्हें इसी नाम से जानती है। बता दें कि यह नाम उनके दादाजी के नाम से मिलता-जुलता है, बस अभिनेता के नाम के आगे जूनियर लगा है, यही दोनों के नाम का मुख्य अंतर है।
विज्ञापन

2 of 4
ओटीटी पर जूनियर एनटीआर की फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया
टॉलीवुड में 'यंग टाईगर' के नाम से हैं मशहूर 
एनटीआर जूनियर तेलुगू सिनेमा के सुपरस्टार हैं। उनका जन्म 20 मई 1983 को आंध्र प्रदेश के हैदराबाद में हुआ था। दक्षिण में एनटीआर जूनियर को 'यंग टाईगर' के नाम से जाना जाता है। इनके पिता नंदामूरी हरिकृष्णा जाने-माने निर्माता, अभिनेता और राज्यसभा सदस्य हैं। उनकी मां का नाम शालिनी भास्कर राव है। आपको बता दें कि एनटीआर जूनियर सिने जगत के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले हीरो में शुमार हैं।
विज्ञापन

3 of 4
ओटीटी पर जूनियर एनटीआर की फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया
बतौर बाल कलाकार करियर शुरू किया
रामा राव ने बतौर बाल कलाकार 1991 में आई फिल्म 'ब्रह्मर्षि विश्वामित्र' से करियर की शुरुआत की। तब उनकी उम्र महज सात साल थी। फिल्म का निर्देशन उनके दादा एनटी रामाराव ने किया था और लिखा भी उन्होंने ही था। साल 1996 में इन्होंने बाल कलाकार के तौर पर ही 'रामायण' में काम किया, जिसे सर्वश्रेठ बाल कलाकार फिल्म के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

4 of 4
आरआरआर कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पहली फिल्म रही फ्लॉप
जूनियर एनटीआर ने बतौर मुख्य अभिनेता 2001 में फिल्म 'निन्नु चूडलानी' से डेब्यू किया। मगर फिल्म फ्लॉप हुई। इसके बाद उन्होंने इसी साल 'स्टूडेंट नंबर 1' फिल्म की। इस फिल्म से उन्हें पहचान मिली। जूनियर एनटीआर ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में की हैं। इनमें 'टेम्पर'(2015), 'जय लावा कुसा' (2017), 'आदि' (2002) जैसी फिल्में काफी फेमस हैं। इसी साल रिलीज हुई फिल्म 'आरआरआर' से इन्होंने पूरी दुनिया में तहलका मचाया है। एनटीआर जूनियर को दो बार सर्वश्रेष्ठ तेलुगु अभिनेता के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा दो स्टेट नंदी अवॉर्ड्स और चार सिनेमा अवॉर्ड्स भी मिल चुके हैं। इनका नाम फोर्ब्स की इंडिया सेलिब्रिटी 100 की लिस्ट में भी आ चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें