फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या आप जानते हैं कि आखिर क्यों गंजे रहते हैं ऋतिक के पिता राकेश रोशन ? इस चीज से है बड़ा कनेक्शन

Fri, 06 Sep 2019 04:18 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
ऋतिक रोशन- राकेश रोशन - फोटो : सोशल मीडिया
वर्ष 2000 में ऋतिक रोशन को उनके पिता राकेश रोशन ने फिल्म 'कहो न प्यार है' से बॉलीवुड डेब्यू करवाया था। राकेश रोशन आज बतौर एक डायरेक्टर बड़ा पद रखते हैं लेकिन निर्देशन करने से पहले वो अपने वक्त से प्रसिद्ध एक्टर रह चुके हैं। लेकिन क्या आपनी कभी ये सोचा की आखिर राकेश कम उम्र से ही गंजे कैसे और क्यों हो गए थे ?
विज्ञापन

2 of 6
rakesh roshan - फोटो : twitter
दरअसल हम में से कई लोगों ने राकेश रोशन को बिना बालों के ही देखा है। लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब राकेश की भी घनी जुल्फें थीं और उनके गंजे रहने का कारण उम्र के साथ आने वाला गंजापन नहीं है,  बल्कि एक प्रण है।
विज्ञापन

3 of 6
rakesh roshan - फोटो : twitter
बता दें कि साल 1987 में फिल्म खुदगर्ज से बतौर डायरेक्टर अपने करियर की  शुरुआत की थी। फिल्म की सफलता के लिए राकेश तिरुपति बालाजी पहुंचे थे और फिल्म की सफलता के लिए दुआ मांगी थी। इसके साथ ही उन्होंने प्रण किया था कि अगर उनकी फिल्म सफल हुई तो वो गंजे हो जाएंगे।

4 of 6
rakesh roshan
फिल्म 31 जुलाई 1987 को रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। लेकिन राकेश रोशन ने अपना प्रण पूरा नहीं किया और फिल्म की सफलता के बाद भी गंजे नहीं हुए। इस बारे में उनकी पत्नी ने उन्हें टोका भी लेकिन राकेश ने उस वक्त उनकी बात नहीं मानी।
विज्ञापन

5 of 6
rakesh roshan
काफी वक्त बाद राकेश ने पत्नी की बात मानी और गंजे हो गए। इसी बीच उनकी दूसरी फिल्म खून भरी मांग रिलीज हुई और वो फिल्म भी सुपरहिट साबित हुई। इसके बाद ही उन्होंने ये कसम खा ली थी कि वो हमेशा गंजे ही रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
rakesh roshan
बता दें कि राकेश ने अभी तक जितनी भी फिल्मों का निर्देशन किया है, तकरीबन वो सभी सफल हुई हैं। वहीं फिलहाल में वो बेटे ऋतिक रोशन के साथ फिल्म कृष 4 पर काम कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की स्क्रिप्ट पर फिलहाल काम चल रहा है और  2020 में इसका शूट शुरू होगा।

पढ़ें: वर्जिनिटी को लेकर सोशल मीडिया यूजर ने पूछा इलियाना से सवाल, एक्ट्रेस ने दिया ये मुंह तोड़ जवाब
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें