फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Diwas Movie: अगर मातृभाषा से है प्यार तो जरूर देखें ये 5 बॉलीवुड फिल्में, महसूस होगा गर्व

Wed, 12 Sep 2018 04:08 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Hindi Medium 2
14 सितंबर को देशभर में मातृभाषा हिंदी दिवस मनाया जाता है। हिंदी के घटते महत्व को लेकर कई बार चर्चाएं भी हुई हैं। लेकिन मामला ज्यों का त्यों ही रहा है। लेकिन ऐसे में बॉलीवुड में भी हिंदी की दुर्दशा को लेकर फिल्में बनती रही है। बात करेंगे उन 5 बॉलीवुड फिल्मों की जो हर हिंदूस्तानी को अपनी मातृभाषा के खातिर जरूर देखनी चाहिए..आइए जानते हैं आखिर कौन सी हैं ये फिल्में..
विज्ञापन

2 of 6
chupke chupke
पहले बात करेंगे साल 1975 में आई फिल्म चुपके-चुपके की। यह एक कॉमेडी फिल्म हैं जो मातृभाषा हिंदी के इर्द-गिर्द ही घूमती है। फिल्म में धर्मेंद्र, शर्मिला टैगोर, अमिताभ बच्चन, जया बच्चन और ओम प्रकाश मुख्य किरदार में नजर आए हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
golmaal
बॉलीवुड में हिंदी भाषा के महत्व को शुरुआती दौर से समझाया जा रहा है। इस कड़ी में बात करेंगे साल 1979 में आई फिल्म 'गोलमाल' की। फिल्म ने लोगों के बीच खूब नाम कमाया और फिल्म में मुख्य किरदार में नजर आए अभिनेता अमोल पालेकर भी सफल साबित हुए। इस फिल्म में हिंदी की दुर्दशा और महत्व को बहुत ही बारिकी से समझाया गया है। फिल्म में उनके साथ उत्पल दत्त, बिन्दिया गोस्वामी, दीना पाठक, ओम प्रकाश, युनुस परवेज और। 

4 of 6
Bollywood
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार साल 2007 में फिल्म 'नमस्ते लंदन' में नजर आए। फिल्म में हिंदी सभ्यता और हिंदी समाज की कहानी को पेश करने वाले अक्षय कुमार ने फिल्म में फिरंगियों को करारा जवाब दिया। फिल्म में अक्षय ने हिंदी भाषा और सभ्यता को लेकर दुनिया में गर्व से सिर ऊंचा हो जाए ऐसा भाषण दिया था। 
विज्ञापन

5 of 6
'हिंदी मीडियम' के पोस्टर में इरफान खान और पाकिस्तनी एक्ट्रेस सबा कमर
पिछले साल मई 2017 में सिनेमाघरों में लगी फिल्म 'हिंदी मीडियम' में भी हिंदी भाषा पर बल दिया गया है। फिल्म में इरफान खान और पाकिस्तानी अभिनेत्री सबा कमर ने मुख्य किरदार निभाया है। फिल्म में इरफान खान कम पढ़े लिखे होते हैं और अपने बच्चों का स्कूल में दाखिला करवाने के लिए इधर-उधर भटकते हैं। बता दें कि फिल्म में इरफान की अंग्रेजी भाषा पर पकड़ कम होती है। फिर भी उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद अपने बच्चों को अच्छे स्कूल में दाखिला दिलवा ही देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
english vinglish
साल 2015 में बड़े परदे पर लगी फिल्म इंग्लिश विंग्लिश में हिंदी के मजबूत पक्ष को दिखाने की पूरजोर कोशिश की गई है। फिल्म की कहानी एक ऐसी महिला पर आधारित है जो विदेश में अंग्रेजी भाषा बोलने पर डगमगाती है। ऐसे में उसके बच्चे उसे स्कूल में होने वाली अभिभावकों की बैठक में लेने जाने में शर्मिंदगी महसूस करते हैं। बता दें कि इस किरदार को अभिनेत्री श्रीदेवी ने निभाया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें