म्यूजिक स्कूल
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म ‘म्यूजिक स्कूल’ मई महीने में हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज हो रही है। फिल्म के मुख्य सितारों में श्रिया सरन, शरमन जोशी, शान और प्रकाश राज शामिल हैं। मंगलवार को हैदराबाद में एक हुए कार्यक्रम में फिल्म निर्माता दिल राजू की मौजूदगी में इस फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया गया, जिसमें श्रिया सरन कुछ बच्चों को गोवा के सुरम्य स्थानों की सैर कराती नजर आ रही हैं।