सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर विशाल डडलानी ने पुराने गानों का रीमिक्स या रीप्राइज वर्जन बनाने वालों को आड़े हाथों लिया है। सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर विशाल डडलानी का कहना है कि पुराने गीतों को फिर से तैयार करना दिल तोड़ने वाला होता है और इसे रोके जाने की जरूरत है।
विज्ञापन
2 of 4
जहां पुराने गानों के इस नए अंदाज को कई सिंगर और म्यूजिशन पसंद कर रहे हैं जो वहीं विशाल डडलानी का ऐसा करना बिलकुल पसंद नहीं आ रहा है। एक ट्वीट में फिल्मकार सुजॉय घोष ने गायक-अभिनेता किशोर कुमार के गाए एक गाने के नए वर्जन को लेकर दुख जताया था।
i just heard a new version of an old kishore kumar song. really ya! there should be a law against these things!
— sujoy ghosh (@sujoy_g) November 4, 2017
विज्ञापन
3 of 4
उन्होंने कहा, 'मैं अभी किशोर कुमार के एक पुराने गाने का नया वर्जन सुन रहा था। वास्तव में! इन चीजों के खिलाफ कानून बनना चाहिए।'
डडलानी ने भी ट्वीट करते हुए कहा कि,'मैं आपसे सहमत हूं. जिस तरह से क्लासिक गानों के साथ असम्मानजनक व्यवहार हो रहा है, वह दिल तोड़ने वाला है। सबसे खराब बात कि मूल संगीतकार को कोई श्रेय नहीं मिल रहा है। इसे रोकने की जरूरत है'।
I heard a song today, that was both old & new, told me my own story & took me back to when I first found & loved music. I cried like a baby!
— VISHAL DADLANI (@VishalDadlani) November 6, 2017