बॉलीवुड के फेमस म्यूजिक डायरेक्टर वाजिद खान को लेकर मंगलवार को एक खबर आई थी । इसमें बताया गया था कि वाजिद के सीने में देर रात तेज दर्द उठा । इसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया । डॉक्टरों को उनका तुरंत ऑपरेशन करना पड़ा क्योंकि उनकी आर्टरी में ब्लॉकेज था ।
विज्ञापन
2 of 5
साजिद वाजिद
रिपोर्ट में ये भी बताया गया कि ऑपरेशन के बाद उन्हें ICU में रखा गया है । ये खबर तेजी से वायरल हुई और अब वाजिद ने खुद ट्वीट कर अपनी सेहत की जानकारी दी है । उन्होंने इस खबर को अफवाह बताया । उन्होंने साफ किया कि वो बिल्कुल ठीक हैं ।
विज्ञापन
3 of 5
वाजिद खान
वाजिद ने कहा, ‘सभी को मेरी तरफ से हाय। मुझे लेकर जो खबरें मीडिया में आ रही हैं, वो सभी अफवाहें हैं। मैं एक दम ठीक हूं। हालांकि इन सभी खबरों के बाद जिस तरह की चिंताएं आप सभी ने जताई हैं, उससे मुझे पता चला कि आप मुझे कितना प्यार करते हैं। मैं बस आप सभी का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा। मैं आज अपने आप को काफी स्पेशल फील कर रहा हूं।’
4 of 5
वाजिद खान
कहा जा रहा था कि वाजिद की एक आर्टरी में 100 प्रतिशत ब्लॉकेज था जबकि दूसरी में 90 प्रतिशत । उनके भाई साजिद पूरे समय उनके साथ ही रहे और उनके परिवार ने हॉस्पिटल में बिना सोये रात गुजारी । लेकिन अब वाजिद के ट्वीट के बाद साफ है कि वो बिल्कुल ठीक हैं ।
बता दें कि साजिद-वाजिद बॉलीवुड के जानेमाने कंपोजर के साथ सलमान खान के करीबी भी हैं । दोनों ने सलमान खान की कई फिल्मों जैसे कि 'वांटेड', 'पार्टनर', 'मुझसे शादी करोगी', 'टाइगर जिंदा है' और 'दबंग' में हिट नंबर दिए हैं।