पंजाब
- फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala
सलीम मर्चेंट ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस के साथ यह जानकारी साझा की है। उन्होंने बाकायदा एक वीडियो जारी किया है। सिद्धू मूसेवाला का नया गाना फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं होगा। खास बात यह है कि इस गाने से हुई कमाई का एक हिस्सा सिंगर के परिवार को दिया जाएगा। खुद सलीम मर्चेंट ने यह जानकारी साझा की है। सलीम मर्चेंट ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। इसमें वह कहते नजर आ रहे है, 'हैलो एव्रीवन। बहुत से लोग मेरे से ये सवाल पूछते हैं कि सिद्धू मूसेवाला के साथ आपने जो गाना रिकॉर्ड किया वो कब रिलीज होने वाला है, तो अब वो समय आ गया है। यह गाना हमने पिछले साल जुलाई 2021 में चंडीगढ़ में रिकॉर्ड किया था।' सलीम मर्चेंट ने आगे कहा, 'मेरी पिछले साल अफसाना खान से मुलाकात हुई और उन्होंने मुझे सिद्धू से मिलवाया। सिद्धू का पैशन अपनी आर्ट के लिए, गाने के लिए, अपने लोगों के लिए, अपनी कम्युनिटी के लिए उसकी जो सोच थी उसे सुनकर मुझे बेहद खुशी हुई। हमने तुरंत साथ काम करने का फैसला किया'।