मुनमुन दत्ता
- फोटो : सोशल मीडिया
मुनमुन दत्ता ने नवंबर 2017 में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर खुद के साथ हुए यौन शोषण का खुलासा किया था। मुनमुन ने लिखा, 'ऐसा कुछ लिखते हुए मेरी आंखों में आंसू आ रहे हैं। ऐसा करके मैं वापस बचपन की उन यादों को जी रही हूं, जब मैं अपने नजदीक में रहने वाले एक अंकल से डरती थी क्योंकि उन्हें जब भी मौका मिलता था वह मुझे जकड़ लेते थे और धमकी देते थे कि मैं यह बात किसी को न बताऊं।'