बॉलीवुड में अक्सर आपने ये सुना होगा कि शादी के बाद अभिनेत्रियों का फिल्मी करियर खत्म हो जाता है। हालांकि अनुष्का शर्मा, दीपिका पादुकोण और देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने लोगों की इस तरह की मानसिकता को बदला और ये बता दिया कि अभिनेता की तरह ही अभिनेत्रियां भी शादी के बाद सुपरहिट फिल्में दे सकती हैं। लेकिन बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियां ऐसी भी हैं जिन्होने अपनी शादी के बाद बॉलीवुड से पूरी तरह से खुद को अलग कर दिया।
अभिनेत्रियों ने छोड़ा प्यार के लिए अपना करियर
बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियां ऐसी हैं जिन्होने ये साबित कर दिया की प्यार से बड़ा कुछ नहीं और प्यार के आगे अपने करियर की चिंता भी इन अभिनेत्रियों ने नहीं की। अपने पार्टनर के साथ सात-फेरे लेने के बाद बॉलीवुड के कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जिन्होने अपने फिल्मी करियर को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया और वो विदेश में जाकर बस गईं। आज हम अपने इस आर्टिकल में आपको उन्हीं अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं। चलिए देखते हैं कौन-कौन है इस लिस्ट में शामिल