फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumtaz: मुमताज ने महज 16 साल की उम्र में इंडस्ट्री में रखा कदम, यूं बनीं जूनियर आर्टिस्ट से टॉप एक्ट्रेस

Mon, 31 Jul 2023 07:52 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
मुमताज - फोटो : सोशल मीडिया

बात अगर हिंदी सिनेमा की खूबसूरत और दिग्गज अभिनेत्रियों की हो तो एवरग्रीन एक्ट्रेस मुमताज को कैसे भूला जा सकता है। अपनी दमदार अदाकारी के दम पर अभिनेत्री ने इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। आज यानी 31 जुलाई को वेटरन एक्ट्रेस मुमताज अपना जन्मदिन मना रही हैं। अपने बेहतरीन अभिनय के दम पर वह सिनेमा प्रेमियों के दिलों पर राज करती हैं। एक्ट्रेस ने महज 12 साल की उम्र में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। 

विज्ञापन

2 of 7
मुमताज - फोटो : सोशल मीडिया

मुमताज फिल्मी बैकग्राउंड से आती थीं। एक्ट्रेस की मां और चाची भी फिल्मों में जूनियर आर्टिस्ट के तौर पर काम करती थी। शुरुआती दिनों में उन्होंने फिल्मों कुछ छोटे-मोटे रोल मिले। उन दिनों इंडस्ट्री का कोई भी एक्टर उनके साथ काम नहीं करना चाहता था। काफी संघर्ष करने के बाद मुमताज को पहली बार दारा सिंह की फिल्म 'फौलाद' में लीड एक्ट्रेस के रुप मौका मिला।

विज्ञापन

3 of 7
मुमताज - फोटो : सोशल मीडिया

फिर क्या था पर्दे पर दोनों की जोड़ी छा गई और उसके बाद अभिनेत्री ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। इस फिल्म के बाद उन्होंने दारा सिंह के साथ 16 फिल्में की, जिनमें से 12 बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थीं। अपने करियर के दौरान मुमताज ने हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राजेश खन्ना के साथ काम किया दोनों की जोड़ी हिट मानी जाती थी और इनके फिल्मों को भी काफी पंसद किया जाता था। दोनों कलाकारों ने एक साथ 'दो रास्ते', 'सच्चा- झूठा', 'आपकी कसम', 'दुश्मन', 'रोटी' जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया।

4 of 7
मुमताज - फोटो : Social media

एक इंटरव्यू के दौरान मुमताज अपनी सफलता के बारे में बाद करते हुए कहा था कि उनके करियर को आगे बढ़ाने में दारा सिंह का बहुत बड़ा हाथ था। उन्होंने इस श्रेय अभिनेता को देते हुए कहा था कि उनके साथ काम करने की वजह से मुझे अच्छी फिल्में मिलेन लगी थी। उन्होंने बताया था कि जब मैं मशहूर हुई तब मेरे साथ वो सभी सितारे काम करना चाहते थे जिन्होंने पहले मेरे साथ काम करने से मना कर दिया था। इस लिस्ट में शम्मी कपूर, संजीव कपूर, जितेंद्र और देवानंद का नाम शामिल हैं।

विज्ञापन

5 of 7
मुमताज, शम्मी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

मुमताज बला की खूबसूरत हैं उनकी सुन्दरता के दीवाने आज भी हैं। मगर उस दौर में उनके लाखों दीवाने थे, जिनमें राजेश खन्ना, शम्मी कपूर जैसे अभिनेताओं का नाम शामिल हैं। अभिनेता शम्मी कपूर तो उनके इश्क में इस कदर घायल थे कि एक्टर उनसे शादी करना चाहते थे। दोनों का रिश्ता काफी परवान चढ़ा था। मगर दोनों का रिश्ता शादी के मंडप तक नहीं पहुंच सका, क्योंकि शम्मी कपूर की शर्त थी कि शादी के बाद मुमताज फिल्मों में काम नहीं करेंगी।

Ghoomer: बाल्की को फिर मिला ब्रांड बच्चन का सहारा, ‘ड्रीमगर्ल 2’ और ‘गदर 2’ के बीच तय हुई रिलीज की ये तारीख

विज्ञापन

6 of 7
मुमताज

हालांकि, मुमताज उनकी इस बात को मानने के लिए राजी नहीं थीं, जिसकी वजह से उनका रिश्ता खत्म हो गया। इसके बाद एक्ट्रेस ने 1974 में एक जाने माने बिजनेसमैन मयूर माधवानी से शादी रचा ली। उनके विवाह की खबर सुनकर कई लोगों का दिल टूट गया, जिनमें सुपरस्टार राजेश खन्ना भी शामिल थे। शादी के बाद मुमताज अपने पति के साथ ब्रिटेन में जाकर बस गईं।

DFO: संजय सिंह हत्याकांड पर बनी रही फिल्म की शूटिंग शुरू, मनोरंजन के लिए लगेगा सिनेमैटिक लिबर्टी का तड़का

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मुमताज - फोटो : सोशल मीडिया

मुमताज ने अपने करियर के दौरान खिलौना, रोटी, आंधी और तूफान, जवान मर्द, रुस्तमे हिंद और दो रास्ते जैसी हिट फिल्मों में काम किया। फिल्म खिलौना में शानदार अभिनय के लिए मुमताज को बेस्ट एक्ट्रेस के फिल्म फेयर के अवार्ड से सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें-  Mirzapur: 'मिर्जापुर 3' का इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशखबरी, सीरीज के बाद मेकर्स करने जा रहे फिल्म का निर्माण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें