बिंदिया चमकेगी, जय जय शिवशंकर, आज कल तेरे मेरे प्यार के चर्चे और ये रेशमी जुल्फे गानों में अपने अंदाज से बॉलीवुड एक्ट्रेस मुमताज ने सभी का दिल लूट लिया था। मुमताज हिंदी सिनेमाजगत की ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने बॉलीवुड के सभी सुपरहिट हीरो के साथ काम किया है। फिर चाहे वह राजेश खन्ना हो, शम्मी कपूर हो, जितेंद्र हो, धर्मेंद्र हो या फिर देव आनंद। मुमताज 31 जुलाई को अपना 71वां जन्मदिन मनाएंगी। तो चलिए इस खास मौके पर हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ अनसुने किस्से बताते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 11
mumtaz
मुमताज का बचपन काफी तकलीफों भरा रहा। मुमताज के पिता अब्दुल सलीम अस्करी और मां शादी हबीब अगहा ईरान में रहते थे। कहा जाता है मुमताज के जन्म के महज एक साल बाद ही इनके पेरेंट्स ने तलाक ले लिया था।
विज्ञापन
3 of 11
Mumtaz
पति से तलाक लेने के बाद मुमताज की मां अपनी नानी के यहां रहने लगी थी। आर्थिक तंगी की वजह से मुमताज और उनकी बहन मलाइका ने फिल्म इंडस्ट्री में काम करने का फैसला किया था ताकि वह अपने परिवार की मदद कर सकें।
4 of 11
meena kumari
बतौर चाइल्ड एक्टर मुमताज ने 1952 में आई फिल्म 'संस्कार' में काम किया था। इसके बाद मुमताज ने कई सारी फिल्मों में काम किया जिसमें यैस्मिन, लाजवंती, सोने की चिड़िया फिल्में शामिल हैं।
विज्ञापन
5 of 11
mumtaz
इसके बाद मुमताज ने दारा सिंह के साथ बतौर लीड एक्टर 'फौलाद' फिल्म में काम किया था। यह फिल्म साल 1963 में रिलीज हुई थी। एक इंटरव्यू के दौरान मुमताज ने कहा था- 'दारा सिंह के साथ स्क्रीन शेयर करने के बाद मेरे पास फिल्मों की लाइन लग गई थी। मैं उनकी हमेशा आभारी रहूंगी।'
विज्ञापन
6 of 11
mumtaz
हिंदी सिनेमाजगत की मुख्यधारा में आने से पहले मुमताज ने बी-ग्रेड की फिल्मों में भी काम किया है। मुमताज ने यह फिल्में राजेश खन्ना की साल 1969 में आई फिल्म 'दो रास्ते' में कास्ट होने से पहले तक की थी।
विज्ञापन
7 of 11
mumtaz
कहा जाता है कि 'हरे रामा हरे कृष्णा' फिल्म में देव आनंद की बहन बनने का किरदार पहले मुमताज को ऑफिर किया गया था। मुमताज उस समय बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस थी और वह नहीं चाहती थी कि बड़े परदे पर वह देव आनंद की बहन का रोल निभाए। इसके बाद यह रोल जीनत अमान ने निभाया था।
8 of 11
mumtaz
एक जमाने में लोगों के दिलों पर राज करने वाली मुमताज की जिंदगी में ऐसा वक्त आया जब उन्हें कैंसर की बीमारी ने जकड़ लिया था। मुमताज को ब्रेस्ट कैंसर था जिसके बारे में उन्हें काफी देर से पता चला। कीमोथेरेपी की वजह से मुमताज की हालत और भी खराब हो गई थी। उनके सारे बाल उड़ चुके थे, यहां तक कि उनकी आई पलकों और भौहों के बाल तक झड़ गए। ऐसी हालत में मुमताज को घर से निकलने में भी डर लगता था। इसका जिक्र मुमताज ने 2006 में दिए एक इंटरव्यू में भी किया था।
9 of 11
mumtaz
कहा जाता है कि मुमताज से शम्मी कपूर और जीतेंद्र बेइंतहा प्यार करते थे। यहां तक कि वह शादी भी करना चाहते थे। एक इंटरव्यू के दौरान मुमताज ने इस बात का जिक्र भी किया था। मुमताज ने कहा था - 'मैं अपने आप को खुशनसीब समझती हूं यह लोग मुझसे शादी करना चाहते थे। मुझे आकर्षण जरूर था उसके ज्यादा कुछ नहीं।'
10 of 11
mumtaz
मुमताज ने करियर की बुलंदी पर पहुंचकर बिजनेसमैन मयूर मधवानी से शादी 1974 में कर ली थी। उस वक्त मुमताज महज 27 साल की थीं। शादी करने के बाद मुमताज ने फिल्मों से किनारा कर लिया था और विदेश चली गई थीं।