फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब हीरोइन ने डायरेक्टर को धमकाया, 'विलेन को निकाला तो फिल्म छोड़ दूंगी'

Wed, 05 Apr 2017 11:02 AM IST
amarujala.com- Presented by : विनीता वशिष्ट
विज्ञापन
1 of 6
शत्रुघ्न सिन्हा
आपने बॉलीवुड में दो हीरोज के बीच दोस्ती की कई मिसालें सुनी होंगी लेकिन एक हीरो और हीरोइन के बीच दोस्ती का ये किस्सा आपको वाकई अचंभे में डाल देगा।

वाकया उन दिनों का है जब अपने मुंहफट अंदाज और बड़बोलेपन के चलते शत्रुघ्न सिन्हा को इंडस्ट्री में नापसंद किया जाने लगा था।

 
विज्ञापन

जब हीरोइन ने डायरेक्टर को धमकाया, 'विलेन को निकाला तो फिल्म छोड़ दूंगी'

2 of 6
उस वक्त दो ही लोग थे जो शत्रुघ्न के दोस्त थे। पहले संजीव कुमार और दूसरी मुमताज। दोनों को खिलौना ऑफर हुई तो उन्होंने शत्रुघ्न के नाम की भी  सिफारिश कर डाली। डायरेक्टर ने शत्रुघ्न को फिल्म में विलेन का रोल दिया। 

लेकिन शत्रुघ्न कैमरे के सामने विलेन का रोल करते करते शूटिंग के सदस्यों के साथ भी विलेन का रोल करने लगे। वो शूटिंग के दौरान क्रू मेंबर के साथ बदतमीजी करते, उनसे गाली गलौच करते।

 
विज्ञापन

जब हीरोइन ने डायरेक्टर को धमकाया, 'विलेन को निकाला तो फिल्म छोड़ दूंगी'

3 of 6
शत्रुघ्न के व्यवहार के चलते पूरी यूनिट उनके खिलाफ हो गई। खुद एलवी प्रसाद भी शत्रुघ्न के खराब व्यवहार से इतने त्रस्त थे कि उन्हें बिना शूट दिए पूरे पूरे दिन बैठाया जाता था।

 

जब हीरोइन ने डायरेक्टर को धमकाया, 'विलेन को निकाला तो फिल्म छोड़ दूंगी'

4 of 6
एक तरफ फिल्म की पूरी यूनिट थी जो शत्रुघ्न को फिल्म से निकलवाने पर तुली थी और दूसरी तरफ संजीव और मुमताज थे जो कोशिश कर रहे थे कि शत्रुघ्न को फिल्म से न निकाला जाए। उधर शत्रुघ्न इन चीजों से बेखबर टीम के साथ अजीबोगरीब व्यवहार कर रहे थे।

एक दिन शत्रुघ्न किसी बात पर टीम से झगड़ पड़े औऱ आजिज आकर एलवी प्रसाद ने शत्रुघ्न को शूटिंग से बाहर कर दिया। संजीव कुमार ने एलवी प्रसाद को समझाने की बहुत कोशिश की, यहां तक कि शत्रुघ्न की तरफ से उनसे माफी भी मांगी लेकिन प्रसाद नहीं माने। 

 
विज्ञापन

जब हीरोइन ने डायरेक्टर को धमकाया, 'विलेन को निकाला तो फिल्म छोड़ दूंगी'

5 of 6
शत्रुघ्न मुंह लटकाए शूट से लौट रहे थे तब मुमताज एलवी प्रसाद के पास पहुंची और कहा कि अगर आप शत्रुघ्न को शूट से बाहर करोगे तो मैं फिल्म की शूटिंग छोड़ दूंगी। ये सुनते ही प्रसाद सकते में आ गए। फिल्म की शूटिंग 70 फीसदी कंपलीट हो चुकी थी और शूटिंग पर लाखों रुपया खर्च हो चुका था, ऐसे में अगर हीरोइन फिल्म छोड़ दे तो निर्माता सड़क पर आ जाता।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

जब हीरोइन ने डायरेक्टर को धमकाया, 'विलेन को निकाला तो फिल्म छोड़ दूंगी'

6 of 6
6 एलवी प्रसाद ने मुमताज की धमकी को गंभीरता से लेते हुए फैसला किया कि शत्रुघ्न की नादानियां सही जाएं और उन्हें शूट से बाहर न निकाला जाए। 

इस तरह शत्रुघ्न शूटिंग के साथ साथ फिल्म में भी विलेन बनकर हिट हुए। हालांकि फिल्म में उनके किरदार की तारीफ 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें