सोनू सूद
- फोटो : फाइल
मशहूर फिल्म अभिनेता सोनू सूद पिछले कुछ दिनों से मुंबई में लॉकडाउन में अपनी रोजी रोटी खो बैठे लोगों को उनके घर पहुंचाने के लिए बसों का इंतजाम कर रहे हैं। ये बसें दो तीन दिन का सफर करके अपने गंतव्य तक पहुंच रही हैं लेकिन जितनी तादाद में लोग मुंबई से अपने घरों को जाना चाह रहे हैं, उसकी तुलना में ये प्रयास बहुत थोड़े हैं। शुक्रवार को सोनू सूद ने मुंबई से उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के लिए बसों का इंतजाम किया। लेकिन, यहां पहुंचे लोगों में से तमाम लोग इन बसों में भी जगह नहीं बना पाए।