फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादा साहेब फालके अवॉर्ड मिलने पर बिग बी को मुंबई पुलिस का सलाम, लिखा- 'बधाई हो इंस्पेक्टर विजय'

Thu, 26 Sep 2019 08:22 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
amitabh bachchan - फोटो : social media
अमिताभ बच्चन को दादा साहेब फालके अवॉर्ड मिलने की घोषणा के बाद सभी उन्हें बधाई दे रहे हैं। फिल्म से लेकर राजनीति जगत की हस्तियों ने बिग बी को सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी । अब मुंबई पुलिस ने क्रिएटिव अंदाज में अमिताभ बच्चन के लिए एक ट्वीट किया है। मुंबई पुलिस का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । 
विज्ञापन

2 of 5
Amitabh Bachchan - फोटो : social media
मुंबई पुलिस ने अमिताभ की फिल्म 'जंजीर' से उनके कैरक्टर विजय की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह पुलिस की वर्दी में नजर आ रहे हैं। इसके साथ मैसेज में लिखा गया, 'दादा साहब फाल्के अवॉर्ड के लिए चुने जाने पर बधाई इंस्पेक्टर विजय अमिताभ बच्चन। पीढ़ी दर पीढ़ी सबसे सदाबहार, ऊर्जावान और प्रेरणादायक बने रहने के लिए हम आपको सलाम करते हैं।'



 
विज्ञापन

3 of 5
अमिताभ बच्चन को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार - फोटो : PTI
यूनियन मिनिस्टर प्रकाश जावडेकर ने मंगलवार को घोषणा की थी कि अमिताभ बच्चन को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार के लिए चुना गया है। बिग बी ने भी सभी का आभार व्यक्त करते हुए ट्वीट किया था, 'मेरे पास शब्द नहीं हैं। कृतज्ञ हूं मैं, परिपूर्ण, आभार और धन्यवाद ... मैं केवल एक विनयपूर्ण , विनम्र अमिताभ बच्चन हूं।' 





 

4 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन के बेटे और अभिनेता अभिषेक बच्चन ने ट्विटर पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा- बहुत अधिक खुशी और गर्व! वहीं अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन ने भी इंस्टाग्राम पर पिता की पुरानी तस्वीर साझा करते हुए उन्हें दादा साहेब फाल्के पुरस्कार के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
amitabh bachchan - फोटो : social media
मशहूर गायिका आशा भोसले ने भी ट्विटर पर अमिताभ बच्चन को इस कामयाबी के लिए बधाई दी। फिल्मी सितारों के अलावा कई राजनेताओं और कैबिनेट मंत्रियों ने भी सोशल मीडिया के जरिए अभिताभ बच्चन को इस बड़े पुरस्कार के लिए बधाई दी है। इसमें सुरेश प्रभु, अमित शाह और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं। 

दादा साहेब फाल्के पुरस्कार मिलने पर आया अमिताभ बच्चन का रिएक्शन, कहा- 'मेरे पास शब्द नहीं हैं'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें