मुंबई पुलिस हर साल 'उमंग' कार्यक्रम का आयोजन करती है। यह कार्यक्रम पुलिस के कामों को रेखांकित करने और उनका हौसला बढ़ाने के उद्देश्य से किया जाता है। हर साल आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में बॉलीवुड स्टार्स पहुंचकर परफॉर्मेंस करते हैं। कार्यक्रम में अनुष्का शर्मा मनीष मल्होत्रा की ड्रेस में दिखीं। काफी समय से अनुष्का शर्मा और मनीष मल्होत्रा के बीच अनबन चल रही थी, लेकिन मनीष मल्होत्रा की ड्रेस में दिखने के बाद अनुष्का ने सभी विवादों को खत्म कर दिया।
विज्ञापन
2 of 6
shah rukh khan
'उमंग' कार्यक्रम में पुलिस बल के जवान और उनके परिजन मौजूद होते हैं। जहां सभी कलाकार निःशुल्क परफॉर्म करते हैं। यह एक तरह से चैरिटी प्रोग्राम भी है। कार्यक्रम में शाहरुख खान भी पहुंचे। जहां वह महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फड़णवीस के साथ देखे गए। तस्वीरों में देख सकते हैं शाहरुख खान और देवेंद्र फड़णवीस साथ बैठे हैं।
विज्ञापन
3 of 6
deepika padukone
इनके अलावा कई बॉलीवुड स्टार्स भी कार्यक्रम में पहुंचे और पुलिस की बहादुरी को सलाम किया। इस कार्यक्रम में दीपिका पादुकोण भी पहुंची। दीपिका ब्लैक कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
4 of 6
kangana ranaut
किसी फंक्शन में कम दिखने वाली कंगना रनौत भी कुछ इस अंदाज में दिखीं, जहां उन्होंने ग्रीन कलर की साड़ी पहन रखी थीं और पूरे पारंपरिक भारतीय लुक में नजर आ रहीं थीं।
विज्ञापन
5 of 6
aamir khan and karan johar
किसी फंक्शन में कम दिखने वाले मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान भी इस कार्यक्रम में दिखे। जहां वह फिल्म मेकर करण जौहर के साथ स्टेज पर मस्ती करते देखे गए।
कार्यक्रम में अमिताभ बच्चन भी पहुंचे। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि, 'मुंबई पुलिस का फंक्शन उमंग... पुलिसवालों और जवानों के कामों के लिए सेलिब्रेट करते हैं।'