फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम की जान खतरे में, मुबंई पुलिस को मिली खुफिया रिपोर्ट

Mon, 05 Feb 2018 01:51 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
sonu nigam
बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक सोनू निगम की जान के खतरे को ध्यान में रखते हुए पुलिस उनकी सुरक्षा बढ़ाने जा रही है। महाराष्ट्र के खुफिया विभाग ने पुलिस को भेजी एडवायजरी में कहा है कि कुछ कट्टरपंथी संगठन सोनू निगम की हत्या की साजिश रच रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
सूत्रों की मानें तो इस खुफिया रिपोर्ट में बताया गया है कि ये कट्टरपंथी संगठन सोनू निगम को किसी पब्लिक प्लेस पर या फिर किसी इवेन्ट या प्रमोशन के दौरान निशाना बना सकते हैं। ऐसे में सोनू निगम की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस भी सतर्क हो गयी है।
विज्ञापन

3 of 4
सोनू निगम - फोटो : SELF
पिछले साल का बवाल तो आपको याद ही होगा जब सोनू निगम ने लाउडस्पीकर को बंद करने की बात बोली थी। जिसके बाद से पूरे देश से सोनू निगम को धमकियां मिल रही थी। उस समय काफी विवाद हुआ था और यहां तक की सोनू के खिलाफ फतवा भी जारी कर दिया गया था। 
 
विज्ञापन

4 of 4
Sonu Nigam
हालांकि सोनू निगम ने ये भी कहा था कि उनके ट्वीट को गलत तरीके से पेश करके उसको सोनू बनाम इस्लाम भी बना दिया गया था, जबकि उन्होंने सभी धर्मों के बारे में लिखा था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें