Shahrukh Khan
- फोटो : amar ujala
रिपोर्ट के मुताबिक म्यूजिक बंद होने के कुछ ही देर बाद शाहरुख भी रेस्टोरेंट से निकल गए। बता दें कि पार्टी में स्वरा भास्कर, निखिल आडवानी, फिल्म जीरो के डायरेक्टर आनंद एल रॉय, फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर अजय-अतुल के साथ-साथ शाहरुख की पूरी फैमिली भी मौजूद थी। इससे पहले शाहरुख ने घर पर ही परिवार के साथ अपनी बर्थडे पार्टी इन्जॉय की थी। सोशल मीडिया पर शाहरुख और गौरी की एक फोटो भी बहुत वायरल हो रही थी जिसमें किंग खान अपनी पत्नी को केक खिला रहे थे।