फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालवी मल्होत्रा पर चाकू से हमला करने वाले शख्स की हुई पहचान, अस्पताल में भर्ती हैं अभिनेत्री

Wed, 28 Oct 2020 01:54 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मालवी मल्होत्रा - फोटो : Instagram: @malvimalhotra
बीते दिन अभिनेत्री मालवी मल्होत्रा के ऊपर एक शख्स द्वारा चाकू से वार करने का मामला सामने आया था। इस मामले के आरोपी का पता पुलिस ने लगा लिया है। हालांकि फिलहाल शख्स की गिरफ्तारी नहीं हुई है क्योंकि वो इस समय अस्पताल में भर्ती है। इस बात की जानकारी मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने दी है।
विज्ञापन

2 of 5
मालवी मल्होत्रा - फोटो : Instagram: @malvimalhotra
पुलिस ने बताया कि मुंबई से करीब 50 किलोमीटर दूर पालघर जिले में वसई के एक अस्पताल में आरोपी का पता चला है। पुलिस को ये पता चला है कि यहां आरोपी योगेश महिपाल अपना इलाज करवा रहा है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि, 'आरोपी को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है क्योंकि वह अस्पताल में उपचार करा रहा है।'
विज्ञापन

3 of 5
मालवी मल्होत्रा - फोटो : Instagram: @malvimalhotra
वहीं थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मामले में आईपीसी की धारा 307 (हत्या की कोशिश) समेत विभिन्न प्रावधानों के तहत एक प्राथमिकी बीते दिन ही दर्ज कर ली गई है। वहीं मालवी पर हमला होने के बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां अभी भी अभिनेत्री का इलाज चल रहा है।

4 of 5
मालवी मल्होत्रा - फोटो : Instagram: @malvimalhotra
बता दें कि मालवी की शिकायत के मुताबिक आरोपी योगेश से उनकी (अभिनेत्री) मुलाकात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के माध्यम से हुई थी। वहीं फेसबुक पर जान पहचान के बाद मालवी, योगेश से काम को लेकर एक बार एक कैफे हाउस में भी मिली थीं। जब सोमवार को मालवी अपने घर से निकलीं तो योगेश उनके घर के बाहर गाड़ी के पास खड़ा था और अभिनेत्री को रोकने लगा। लेकिन जब मालवी ने उसका विरोध किया तो योगेश ने चाकू से अभिनेत्री पर कई वार किए और मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मालवी मल्होत्रा - फोटो : Instagram: @malvimalhotra
कौन हैं मालवी मल्होत्रा
गौरतलब है कि अभिनेत्री मालवी मल्होत्रा हिमाचल प्रदेश की रहने वाली हैं। मालवी ने छोटे पर्दे के साथ ही साथ तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया है। मालवी तेलुगु फिल्म 'कुमारी 21 एफ', तमिल फिल्म 'नदिक्कू एंडी' और टीवी शो उड़ान में काम कर चुकी हैं। इसके साथ ही मालवी ने बॉलीवुड फिल्म 'होटल मिलन' में भी अभिनय किया है। फिल्मों और टीवी शोज के अलावा मालवी कई विज्ञापनों में भी नजर आ चुकी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें