फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई पुलिस ने रोहित शेट्टी को बताया 'असली दिलवाला', कोरोना काल में की गई मदद के लिए किया सम्मानित

Sat, 12 Dec 2020 12:56 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मुंबई पुलिस कमिश्नर रोहित शेट्टी का सम्मान करते हुए - फोटो : Twitter
कोरोना का प्रकोप दुनियाभर में देखा गया। इस वायरस ने कई लोगों की जान ले ली तो वहीं देश की आर्थिक स्थिति को भी हिलाकर रख दिया। कई लोगों ने काम ना होने की वजह से इस समय को बहुत ज्यादा मुश्किल से काटा है। हालांकि अब सारी व्यवस्था धीरे- धीरे पटरी पर लौटती हुई नजर आ रही है। लेकिन देश की  इन विपरीत परिस्थितियों में कई शीर्ष पर बैठे लोग मदद के लिए भी आगे आए थे। इन्हीं लोगों में से एक निर्माता- निर्देशक रोहित शेट्टी भी हैं।
विज्ञापन

2 of 5
रोहित शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
रोहित शेट्टी ने कोरोना काल में फ्रंटलाइन वर्कर्स की मदद की थी। जिसे देखते हुए अब मुंबई पुलिस ने इसके लिए उन्हें को सम्मानित किया है। इसकी जानकारी मुंबई पुलिस के सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए मिली है। जिसमें रोहित शेट्टी का सम्मान करते हुए तस्वीर साझा की है।
विज्ञापन

3 of 5
रोहित शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
मुंबई पुलिस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए रोहित शेट्टी की मुंबई पुलिस के कमिश्नर परमबीर सिंह के साथ एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, 'असली दिलवाले! होटल बुक करने से लेकर फ्रंटलाइन वर्कर्स की दवाई का खर्चा उठाने तक, रोहित शेट्टी ने काबिले तारीफ काम किया है। मुंबई पुलिस उनका शुक्रिया अदा करती है और उनके काम की तारीफ करती है।
 

4 of 5
रोहित शेट्टी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बता दें कि रोहित शेट्टी ने कई अवसर पर मुंबई पुलिस की मदद की है। उन्होंने पुलिस वालों के रहने, खाने और मेडिकल की व्यवस्था की। जिसके लिए मुंबई पुलिस ने रोहित शेट्टी का आभार व्यक्त किया है। तस्वीर में रोहित के चेहरे पर भी सम्मानजनक मुस्कान देखी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सूर्यवंशी - फोटो : अमर उजाला
बात करें रोहित शेट्टी के वर्कफ्रंट की तो उनकी फिल्म 'सूर्यवंशी' जल्द ही आने वाली है। इस फिल्म में कटरीना कैफ और अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार पुलिसकर्मी की भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा रोहित अपनी गोलमाल सीरीज के साथ ही एक्शन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।

पढ़ें: नीतू कपूर की Covid-19 रिपोर्ट आई निगेटिव, बेटी रिद्धिमा ने फैंस को कहा- 'शुक्रिया'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें