फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत और दिशा सालियान को लेकर फैलाया झूठ, मुंबई पुलिस ने दिल्ली के वकील को किया गिरफ्तार

Sat, 17 Oct 2020 01:15 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दिशा सालियान और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : फाइल
अभिनेता सुशांत राजपूत की मौत के मामले में सोशल मीडिया पर झूठी खबरें फैलाने के लिए मुंबई पुलिस ने एक वकील को गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि दिल्ली निवासी वकील पर सुशांत राजपूत और टेलेंट मैनेजर दिशा सालियान की मौत के पीछे साजिश होने जैसी झूठी थ्योरियां पेश करने का आरोप है। उन्होंने बताया कि मुंबई पुलिस अपराध शाखा के साइबर सेल ने वकील विभोर आनंद को बृहस्पतिवार सुबह उनके दिल्ली स्थित आवास से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

2 of 5
विभोर आनंद - फोटो : ट्विटर
इस सिलसिले में अगस्त में दर्ज की गई एफआईआर के मुताबिक, आनंद यूट्यूब पर महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे के खिलाफ अपमानजनक बयानों व आरोपों वाले वीडियो पोस्ट करता रहा है। इन वीडियो में आनंद ने ठाकरे का संबंध सुशांत और दिशा की मौत से जोड़ा है। 
विज्ञापन

3 of 5
विभोर आनंद - फोटो : ट्विटर
संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) मिलिंद भारांबे ने कहा, जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आनंद को मानहानि के अलावा आईपीसी की विभिन्न धाराओं व आईटी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार को उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 19 अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

4 of 5
जय मधोक - फोटो : फेसबुक
इसके अलावा गुरुवार को सुशांत केस से जुड़े ड्रग मामले में एनसीबी ने छापेमारी कर एक ड्रग पैडलर को मुंबई से धर दबोचा। एनसीबी के अधिकारियों ने मुंबई के सांताक्रूज इलाके में रहने वाले जय मधोक नाम के ड्रग पैडलर को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और जय मधोक - फोटो : PTI, फेसबुक
इस शख्स पर ड्रग्स का इस्तेमाल करने और इसकी सप्लाई करने का आरोप है। एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने बताया कि मधोक कोकीन के साथ ही हैश का वितरक भी है। एनसीबी के मुताबिक गिरफ्तार हुई कई ड्रग पैडलर्स ने पूछताछ के दौरान जय मधोक का नाम लिया था। 

EXCLUSIVE: एबीवीपी के नेता भी रह चुके हैं पंकज त्रिपाठी, बोले- राजनीति जमी नहीं इसलिए अभिनय में आ गया

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें