फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eros Cinema: सात साल के बाद फिर से खुलेगा मुंबई का आइकॉनिक इरोस थिएटर, ऋतिक की ‘फाइटर’ की होगी स्क्रीनिंग

Thu, 25 Jan 2024 05:01 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फाइटर, इरोज सिनेमा - फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म 'फाइटर' आज रिलीज हो गई है। ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण फिल्म में लीड भूमिका में हैं। इनके अलावा अनिल कपूर भी फिल्म का अहम हिस्सा हैं। फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। इसी बीच अब मुंबई के दर्शकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। चर्चगेट रेलवे स्टेशन के पास स्थित मुंबई का इरोज सिनेमा आईमैक्स स्क्रीन के साथ सात साल के बाद फिर से खुल रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
'फाइटर' - फोटो : social media
 थिएटर प्रबंधन ने गणतंत्र दिवस के मौके पर सिनेमाघर की फिर से खुलने की पुष्टि की है। बता दें कि इस मौके पर दर्शकों के लिए ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'फाइटर' का प्रीमियर किया जाएगा। अपने सिनेमाई आकर्षण के लिए मशहूर इरोज सिनेमा टिकट बिक्री में गिरावट और मल्टीप्लेक्स से प्रतियोगिता के कारण 2017 में बंद हो गया था। इसी थिएटर में अजय देवगन और कंगना रणौत की साल 2010 में आई फिल्म ‘वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई’ के ‘तुम जो आए जिंदगी में’ गाने के कुछ सीन को भी शूट किया गया था।
विज्ञापन

3 of 5
इरोज सिनेमा - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि इससे पहले साल 2018 में भी इरोज सिनेमाघर को खोलने की अफवाह उड़ी थी। उस समय कहा गया था कि जहां पहले थिएटर में 1204 सीटों की व्यवस्था थी। अब बालकनी की जगह फर्स्ट फ्लोर बनाकर इसमें 300 सीट कर दी जाएंगी, लेकिन साल 2018 में ऐसा कुछ नहीं हुआ था।

4 of 5
इरोज सिनेमा - फोटो : सोशल मीडिया
थिएटर प्रबंधन ने 24 जनवरी को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक ट्वीट के जरिए अपने दर्शकों के साथ इस खबर को साझा किया था। इस खबर के सामने आते ही फैंस के बीच काफी उत्साह देखने को मिला। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'हम चर्चगेट के पास रहते हैं और बहुत दिनों से थिएटर खुलने का इंतजार कर रहे थे।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'थिएटर ऋतिक की फिल्म फाइटर से अच्छी ओपनिंग करने के लिए तैयार है।' एक और यूजर ने लिखा, 'लंबा इंतजार था, लेकिन अंत भला तो सब भला।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऋतिक रोशन फाइटर - फोटो : सोशल मीडिया
'फाइटर' में ऋतिक रोशन, अनिल कपूर, दीपिका पादुकोण के अलावा सहायक भूमिकाओं में करण सिंह ग्रोवर, अक्षय ओबेरॉय, संजीदा शेख, तलत अजीज और अन्य सहित एक शानदार स्टार कास्ट है। विशाल-शेखर की जोड़ी ने फिल्म के लिए गाने और मूल स्कोर तैयार किया है। हवाई एक्शन फिल्म आज, 25 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।

Filamchi Music Award 2024: पटना में सजेगी भोजपुरी सितारों की महफिल, हिंदी सिनेमा के सितारे भी करेंगे शिरकत

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें