फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलीज से पहले पाकिस्तान में बैन हुई 'मुल्क', वजह जानकर हैरान हुए मेकर्स, की अपील

Thu, 02 Aug 2018 09:08 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
mulk
पाकिस्तान के सेंसर बोर्ड ने अनुभव सिन्हा निर्देशित फिल्म 'मुल्क' को अपने यहां रिलीज होने पर बैन कर दिया है। ऋषि कपूर और तापसी पन्नू स्टार्र 'मुल्क' 3 अगस्त को रिलीज होनी है और रिलीजिंग से पहले ही इसके मेकर्स के लिए यह किसी बड़े झटके से कम नहीं है। 
 

 
विज्ञापन

2 of 5
वीरे दी वेडिंग
बात दें कि इससे पहले भी कई बॉलीवुड की फिल्में पाकिस्तान सेंसर बोर्ड अपने यहां बैन कर चुका है। हाल ही में करीना कपूर स्टार्र 'वीरे दी वेडिंग' भी आपत्तिजनक डायलॉग्स का हवाला देकर बैन लगा दी थी। इस कड़ी में अब 'मुल्क' का नाम भी शामिल हो गया है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
mulk
बता दें कि 'मुल्क' में एक मुस्लिम परिवार की कहानी दिखाई गई है, जिसे आतंकवादी होने के शक में गिरफ्तार कर लिया जाता है। फिल्म के प्रोड्यूसर दीपक मुकुत ने कहा- हम पाकिस्तान के फेडरल सेंसर बोर्ड के इस फैसले से काफी निराश हैं। हमारी फिल्म लोगों के बीच पक्षपात की कहानी बयां करती +है। मैं पाकिस्तानी सेंसर बोर्ड से अपील करता हूं कि वह अपने फैसले पर पुनर्विचार करें। उनको एहसास होगा कि पूरी दुनिया में मानव सभ्यता के लिए पक्षपात से बचना चाहिए।

 

4 of 5
mulk
फिल्म में ऋषि कपूर, तापसी पन्नू, प्रतीक बब्बर, रजत कपूर, आशुतोष राणा, मनोज पाहवा और नीना गुप्ता मुख्य भूमिका में हैं। 'मुल्क' बनारस की पृष्ठभूमि पर आधारित है जिसमें ऋषि कपूर ने एडवोकेट मुराद अली मोहम्मद के रोल में हैं, वहीं तापसी पन्नू एडवोकेट आरती मोहम्मद के रोल में नजर आएगी हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
padman
'वीरे दी वेडिंग' और 'मुल्क' के अलावा मई में रिलीज हुई फिल्म 'राजी' को भी विवादित कंटेंट का हवाला देते हुए बैन कर दिया गया है। वहीं, इस साल फरवरी में रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन' को भी बैन कर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें