जया बच्चन, अमिताभ, मुलायम सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
अमर सिंह को बच्चन परिवार और सपा के बीच की कड़ी माना था। अमर सिंह ही जया बच्चन को सपा में लेकर आए थे, लेकिन जब अमिताभ बच्चन से अमर सिंह के संबंध खराब हुए तो उनका सबसे ज्यादा गुस्सा जया पर ही निकाला था। अमर सिंह ने जया को न केवल एरोगेंट और फ्रसटेडेट बताया, बल्कि उन्हें अहंकारी तक कह डाला था। इतना ही नहीं, अमर सिंह ने बच्चन परिवार और मुलायम सिंह यादव पर भी अपनी खूब भड़ास निकाली थी। अमर सिंह ने कहा था कि उनके और अमिताभ के बीच मतभेद का कारण जया बच्चन हैं।