फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mukesh Khanna: मुकेश खन्ना ने कसा कपिल शर्मा पर तंज, कॉमेडी शो को बताया अश्लील

Sat, 14 Dec 2024 08:53 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

टीवी के शक्तिमान यानी मुकेश खन्ना ने कपिल शर्मा पर कटाक्ष किया है। साथ ही उनके कॉमेडी शो को अश्लील बताते नजर आए हैं।
विज्ञापन
1 of 6
मुकेश खन्ना-कपिल शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
अनुभवी अभिनेता मुकेश खन्ना इन दिनों अपने सम-सामयिक बयान को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसी बीच उन्होंने मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के कॉमेडी शो पर कटाक्ष कर दिया है। उन्होंने शो को अश्लील करार दिया। साथ ही एक घटना भी साझा की जब एक पुरस्कार समारोह के दौरान कॉमेडियन ने उन्हें नजरअंदाज कर दिया था। एक-दूसरे के बगल में बैठे होने के बावजूद कपिल ने उन्हें नमस्ते नहीं कहा।
विज्ञापन

2 of 6
मुकेश खन्ना - फोटो : एक्स

मुकेश ने सुनाया कपिल से जुड़ा एक वाक्या

सिद्धार्थ कन्नन से बात करते हुए, मुकेश ने कहा कि कपिल के साथ उनकी पहली बातचीत तब हुई थी जब वह एक पुरस्कार समारोह में उनके बगल में बैठे थे। उन्होंने कहा, 'मुझे सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार मिला था। वह वहां भी दिखाई दिए, शायद वह फिल्म सिटी में कहीं शूटिंग कर रहे थे। अब, हमारी इंडस्ट्री में, भले ही हमने एक-दूसरे के साथ काम नहीं किया हो, हम एक-दूसरे से पूछते हैं, ' कैसे हैं आप सर?'
विज्ञापन

3 of 6
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@amitabhbachchan

मुकेश ने की अमिताभ बच्चन की तारीफ 

इसके अलावा, मुकेश खन्ना ने साझा किया कि अमिताभ बच्चन के साथ कभी काम नहीं करने के बावजूद, जब भी वे मिलते हैं तो वह हमेशा उनसे पूछते हैं कि वह कैसा कर रहे हैं। खन्ना ने कहा, 'मेरी वरिष्ठता को भूल जाइए, वह (कपिल) दस मिनट तक मेरे बगल में बैठे रहे, लेकिन उन्होंने 'हैलो' तक नहीं कहा। ऐसा नहीं है कि मैं चाहता हूं कि वह नमस्ते कहें, लेकिन मैं कहता हूं कि आपमें कोई शिष्टाचार है या नहीं।'

4 of 6
कपिल शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम

कपिल के शो को बताया अश्लील

कपिल शर्मा के शो का हिस्सा बनने से इनकार करने का कारण साझा करते हुए, मुकेश ने कहा कि कॉमेडियन ने उनसे कभी संपर्क नहीं किया, यह उनके 'अहंकार' के कारण हो सकता है। उन्होंने कहा कि शो के चुटकुले काफी हद तक 'अश्लीलता' पर आधारित होते हैं, जो उन्हें अनुचित लगता है।

Baby John: 'महीनों तक रहेगा असर...,' 'बेबी जॉन' में सलमान खान के कैमियो पर वरुण धवन ने दिया बड़ा अपडेट
विज्ञापन

5 of 6
मुकेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

उदाहरण देकर किया कटाक्ष

इसके अलावा, खन्ना ने खुलासा किया कि जब उन्होंने 'रामायण 'अभिनेता अरुण गोविल के एपिसोड का प्रोमो देखा, तो वह एक सवाल से चौंक गए जब कपिल ने पूछा, 'अरुण जी, आप स्नान कर रहे हैं, और भीड़ चिल्लाई, देखो देखो देखो, राम भी वीआईपी अंडरवियर पहनता है?' जबकि गोविल मुस्कुराए, लेकिन मुकेश ने कहा कि अगर वो वहां होते तो अपना धैर्य खो देते। मुकेश कहते हैं, 'आप यह सवाल उस व्यक्ति से पूछ रहे हैं जिसकी इतनी बड़ी छवि है। उनको ऐसा घटिया सवाल कैसे पूछ सकते हो?'

Masti 4: पूजन और मंत्रोच्चारण के साथ पूरा हुआ ‘मस्ती 4’ मुहूर्त, निर्देशक ने चार गुना मस्ती का किया वादा
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मुकेश खन्ना - फोटो : एक्स

पहले भी कपिल शर्मा पर कर चुके हैं कटाक्ष

मुकेश खन्ना इससे पहले भी कई अवसरों पर कपिल शर्मा और उनके शो पर कटाक्ष कर चुके हैं। चार साल पहले अनुभवी अभिनेता ने कपिल शर्मा से नाराजगी की असल वजह बताई थी। उन्होंने कहा था, 'कपिल शर्मा ने शक्तिमान के दौरान एक छोटा सा स्किट किया था। शायद कॉमेडी सर्कस था वो और कृष्णा अभिषेक साथ में काम करते थे। तब शक्तिमान आ चुका था और शायद चल रहा था। तभी कपिल शर्मा ने शक्तिमान की ड्रेस पहनी थी और सामने बेड पर एक लड़की लेटी थी जिसकी तरफ वो बढ़ने की कोशिश करता है। लेकिन तभी फोन आता है और शक्तिमान उड़ जाता है। फिर शक्तिमान वापस आता है और वो लड़की की तरह बढ़ता है लेकिन फोन आता है वो उड़ जाता है। उस वक्त मुझे ये देखकर इतना गुस्सा आया था और मैंने कृष्णा अभिषेक को फोन लगाया था कि तुम लोग ये क्या करते हो? शर्म नहीं आती शक्तिमान जैसे सात्विक किरदार को ऐसे दिखाना चाहते हो? तुम लोग किरदार की इमेज के साथ ऐसा करते हो इन लोगों के ऊपर कोई सेंसर नहीं है? उस वक्त भी अभिनेता ने कहा था कि अच्छा हुआ कि वो मुझे अपने शो में नहीं बुलाते वरना मैं उन्हें सामने से मना कर देता। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें